Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

फ्रेंच ओपन जीतने के प्रबल दावेदार हैं नडाल: बोरिस बेकर

Sports News, Tennis, Tennis Player, Rafael Nadal, French Open, Boris Becker
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Feb 2023

Last updated on: Feb 28, 2023, 00:00 IST

जर्मनी के छह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन बोरिस बेकर का मानना है कि राफेल नडाल अभी भी फ्रेंच ओपन जीतने के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि स्पेन के खिलाड़ी को पिछले कुछ महीनों में चोटें लगी हैं। नडाल नई चोट के कारण इस साल जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में मैकेंजी मैकडोनाल्ड से सीधे सेटों में हार गए थे। 

नडाल 'क्ले किंग' हैं, जिन्होंने अपने शानदार करियर में क्ले कोर्ट पर 14 रोलां-गैरो खिताब और कई अन्य जीत हासिल की हैं। दूसरी ओर, जोकोविच ने दो फ्रेंच ओपन ट्राफियां जीती हैं। उन्होंने दुनिया के नंबर 1 स्थान पर बिताए हफ्तों के लिए स्टेफी ग्राफ के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 

बेकर ने यूरोस्पोर्ट से कहा, "मुझे व्यक्तिगत रूप से नहीं लगता कि जोकोविच गोल्डन स्लैम के बारे में सोच रहे हैं। मुझे लगता है कि वह अपने करियर का 23वां मेजर जीतना चाहते हैं, जो रिकॉर्ड होगा। अगला मेजर रोलां-गैरो है, जहां मेरी नजर में, पसंदीदा अभी भी राफेल नडाल है। 

लेकिन नोवाक अभी चोटिल हैं। तो देखते हैं ये दो महान चैंपियन हमारे लिए क्या करेंगे।"टेनिस के 'बिग थ्री' के बारे में बोलते हुए - जोकोविच, नडाल और अब संन्यास ले चुके रोजर फेडरर, जिन्होंने दो दशकों तक खेल पर अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने अपने बीच 64 मेजर साझा किए, बेकर ने कहा कि लोग उनका बड़ा प्रभाव तभी देखेंगे जब नडाल और जोकोविच संन्यास ले लेंगे। 

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि नोवाक और नडाल एक या दो साल और खेलेंगे क्योंकि हमें इससे फायदा होगा। वे केवल टेनिस आइकन नहीं हैं, वे केवल स्पोर्ट्स आइकन नहीं हैं, वे सांस्कृतिक आइकन हैं।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Rafael Nadal , French Open , Boris Becker

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD