Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यूपी: नाबालिग से रेप व मर्डर के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

Crime News India, Crime News, Uttar Pradesh, Unnao, Crime News Uttar Pradesh, Murder, Murder In Uttar Pradesh, Rape News, Rape News Uttar Pradesh, Rape, Rapist
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उन्नाव , 27 Feb 2023

Last updated on: Feb 27, 2023, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में नाबालिग के साथ रेप मर्डर के मामले में उसके प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं। नौवीं कक्षा की छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया था। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ मीणा ने मामले अलग-अलग टीमों का गठन किया था। एसपी ने बताया कि लड़की के प्रेमी पिंटू रावत (19) निवासी परियार और उसके दोस्त 19 वर्षीय गलहरापुर निवासी रोहित रावत को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक पिंटू ने 22 फरवरी की रात लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। 

उसके आने के बाद वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसी समय जब पिंटू के मोबाइल फोन पर लड़की के चाचा का फोन आया, तो उसने उसे घर वापस जाने के लिए कहा, लेकिन उसने लौटने से मना कर दिया और पिंटू को अपने साथ चलने के लिए कहा। 

इससे डरे पिंटू ने लड़की को कुचलकर मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। इसके लिए उसने अपने दोस्त रोहित को बुलाया, जो दूसरे चार पहिया वाहन से आया और लड़की को लेकर परियार बाजार चला गया। एक अधिकारी ने कहा, पिंटू ने लड़की को वाहन से नीचे गिरा दिया, फिर रोहित ने उसे अपने वाहन से कुचल दिया। लड़की के मरने के बाद दोनों मौके से भाग गए।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Uttar Pradesh , Unnao , Crime News Uttar Pradesh , Murder , Murder In Uttar Pradesh , Rape News , Rape News Uttar Pradesh , Rape , Rapist

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD