Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

होशियारपुर को सबसे साक्षर जिला होने का गौरव बुजुर्गों की महान सोच का नतीजा : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पालदी स्कूल ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपना परचम लहराया : जय कृष्ण सिंह रोड़ी

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jai Krishan Singh Rouri, Garhshankar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर/माहिलपुर/गढ़शंकर , 26 Feb 2023

Last updated on: Feb 26, 2023, 00:00 IST

होशियारपुर को सबसे शिक्षित लोगों का जिला होने का गौरव प्राप्त है और यह सम्मान 100 साल पहले यहां के बुजुर्गों की महान सोच का परिणाम है। यह बात पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज संत अतर सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालदी के 100वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी व अन्य हस्तियों की मौजूदगी में आयोजित इस शताब्दी समारोह के अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव पालदी के बुजुर्गों द्वारा 100 साल पहले स्थापित शिक्षण संस्थानों के कारण आज होशियारपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जिला है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के विद्यार्थियों ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। 

उन्होंने कहा कि यहां के एन आर आई परिवार विदेशों में तरक्की की बुलंदियों को छूने बावजूद आज भी अपनी माटी से जुड़े हुए हैं, जो हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यहां से गए एन आर आई भाइयों ने सिंगापुर और कनाडा में भी पालदी गांव बसाए हैं। उन्होंने स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की और कहा कि ऐसी संस्थाओं को आर्थिक रूप से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा कि गांव पालदी की इस संस्था ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि यहां की फुटबॉल टीम हर साल पंजाब में पहले नंबर पर आती है और यहां की फुटबॉल खिलाड़ी मनीषा कल्याण ने विदेशों में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि एन आर आई भाइयों का यह गांव उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी।

इस मौके पर स्कूल मैनेजर अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष डा. राज कुमार चबेवाल, सांसद दिल्ली हंस राज हंस, विधायक मध्य प्रदेश सूडन पाठक, पूर्व विधायक कंवर संधू, एस डी एम प्रीतिंदर सिंह बैंस, डी एस पी दलजीत सिंह, नायब तहसीलदार अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह मिन्हास, यदविंदर सिंह मिन्हास, लखा सिंह पालदी, प्रिंसिपल शिव कुमार, सतविंदर सिंह, दिलबाग सिंह, उजागर सिंह बंगा के अलावा बड़ी संख्या में एनआरआई परिवार, स्कूल प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत, स्कूल स्टाफ, छात्र और स्थानीय निवासी उपस्थित थे। सरबजीत सिंह ने स्टेज संचालक की भूमिका बखूबी निभाई।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jai Krishan Singh Rouri , Garhshankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD