Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महासमारोह के अंतिम दिन भजन गायन में समाज सेविका ने बांधा ऐसा समां कि श्रद्वालु झूमने पर हुए बेबस

फूलों से खेली होली, विभिन्न मंदिर कमेटी पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों का हुआ विशेष सम्मान

Dharmik, Bhagwan Shree Parsuram Mandir & Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 26 Feb 2023

Last updated on: Feb 26, 2023, 00:00 IST

भगवान श्री परशुराम मंदिर एवम धर्मशाला में बनाए गए नए भव्य शनि मंदिर में आयोजित मूर्ति स्थापना और महासमारोह कार्यक्रम के अंतिम दिन एक ओर जहां मंदिर को शाही समारोह की तरह अनेक तरह के फूलों-मालाओं से सजाया गया था। वहीं श्रद्वालुओं के लिए भजन -मंडलियोंं द्वारा भजन गायन कार्यक्रम रखा गया था। 

इस कार्यक्रम में एक ओर जहां भजन मंडलियों ने अपनी भजन गायिकी के माध्यम से हजारों की तादाद में पहुंचे श्रद्वालुओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन पूजा-पाठ कार्यक्रम के बाद प्रसिद्व समाज सेविका एवम केएफटी कंपनी के एमडी सुनील बंसल की धर्मपत्नी मैडम आभा बंसल ने स्ंवय भजन गायिकी से ऐसा समां बांधा कि श्रद्वालुओं को हर एक गीत पर जम कर थिरकने पर बेबस कर दिया और जम कर नचाया । 

इस दौरान उन्होंने अपने गीतों के जरिए श्रद्वालुओं के साथ फूलों की होली खेली और पूरा मंदिर परिसर धार्मिक गीतों के सरोबोर मेंं डूब गया। यहीं कारण है कि यह कार्यक्रम सुबह से शुरू हो कर दे शाम तक जारी रहा और श्रद्वालुओं भजन गायिकी के साथ-साथ मंदिर में आयोजित अटूट लंगर का आंनद लिया।

मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों को भगवान शनि मंदिर का स्वरूप और शाल भेंट कर किया सम्मानित

मोहाली। कार्यक्रम के अंतिम दिन मंदिर परिसर में श्रद्वालुओं की इतनी भारी भीड़ उमड़ी की मंदिर की धर्मशाला में पैर रखने को जगह नहीं थी। श्रद्वालुओं भक्ति के रंग में इस कद्र डूबे नजर आए कि जिसको जहां जगह मिली वह वहीं से अपनी जगह पर भजन गीतों पर झूमता रहा। 

इसके अलावा विभिन्न मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और आईएएस अधिकारियों से लेकर कई विभागों के मौजूदों चेयरमैनों के अलावा महिला मंडल कीर्तनीय मंडलियों  सहित मोहाली के मंदिर पुजारियों/ आचार्यो को उनकी समूची टीम के साथ भगवान शनि मंदिर की स्वरूप और शाल दे कर बंसल परिवार और भगवान श्री परशुराम मंदिर एवम धर्मशाला कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया। 

इस मौके सभी अतिथिगणों और श्रद्वालुओं ने मंदिर में आयोजित महासमारोह और उचित व्यवास्था की जम कर तारीफ की और बंसल परिवार द्वारा की जाने वाले नि:स्वार्थ सेवा के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

कार्यक्रम के बाद मंदिर कमेटी को बंसल परिवार ने भगवान शनिदेव मंदिर की चाबियां और अन्य समान सपूर्द कर सौंपी जिम्मेदारी

मोहाली। कार्यक्रम के समाप्ति के बाद बंसल परिवार ने भगवान श्री परशुराम मंदिर के पदाधिकारियों जिनमें मौजूदा अध्यक्ष रिटायर्ड एसपी वी.के वैद, जसविंदर शर्मा और एडवोकेट धर्मबीर वशिष्ट की उपस्थिति में भगवान शनि मंदिर की सभी तरह की चाबियां, व पूजा के समान में इस्तेमाल किए गए बर्तन आदि को मंदिर कमेटी प्रबंधकों को पूर्णता नि:स्वार्थ हो कर सौंप दिया। 

इस दौरान बंसल परिवार ने कहा कि आज के बाद भगवान शनि मंदिर की हर तरह की जिम्मेदारी मंदिर कमेटी प्रबंधकों की है और उनका काम सेवा करना था और किया है। इसके बाद वह भी आम श्रद्वालु की तरह इस मंदिर के हकदार हैं। बंसल परिवार ने मंदिर परिसर में भगवान शनि का मंदिर बनाए जाने के लिए जगह दिए जाने पर मंदिर कमेटी पदाधिकारियों का तहदिल से आभार व्यक्त किया। 

वहीं मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने भी मीडिया के सामने बंसल परिवार का सदा ऋणि रहने की बात कही और सनातन धर्म के लिए नि:स्वार्थ हो कर सेवा करने के लिए बंसल परिवार का आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Dharmik , Bhagwan Shree Parsuram Mandir & Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD