Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा सिक्किम विधान सभा में 19वीं वार्षिक सी.पी.ए. भारतीय क्षेत्रीय ज़ोन-III कॉन्फ्रेंस में शमूलियत

Om Birla, Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Commonwealth Parliamentary Association, CPA, Sikkim Legislative Assembly, Gangtok, Sikkim
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/गंगटोक (सिक्किम) , 25 Feb 2023

Last updated on: Feb 25, 2023, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सिक्किम विधान सभा द्वारा आयोजित की गई कॉमनवैल्थ पारलीमैंटरी एसोसिएशन (सी.पी.ए.), भारतीय क्षेत्रीय ज़ोन-III की 19वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। गंगटोक में 23 और 24 फरवरी को हुई कॉन्फ्रेंस में ‘‘संसद और एसेंबली को नागरिकों के लिए और अधिक पहुंचयोग्य बनाना’’, ‘‘नशे रोकना और आगे बढ़ने के रास्ते तलाशना’’ और ‘‘साईबर बुलिंग’’ जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन लोक सभा स्पीकर श्री ओम बिरला ने किया।कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि दो दिन चली यह कॉन्फ्रेंस काफ़ी सार्थक रही, जहाँ विभिन्न सामाजिक मुद्दों और नागरिकों के कल्याण सम्बन्धी चुनौतियों का गहराई से समाधान ढूँढा गया।उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस में पहुँचे डेलिगेट्स ने उद्घाटन एवं प्लेनरी सैशन के दौरान नशों की समस्या से सम्बन्धित कई सामाजिक और नैतिक मुद्दों संबंधी अपनी चिंताएं प्रकट कीं।

मुख्य मेहमान श्री ओम बिरला ने इस बात पर स्ंतुष्टी अभिव्यक्त की कि डेलिगेट्स ने नशों से सम्बन्धित समस्याओं को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु कुशल नीति बनाने और इसको लागू करने के लिए अपने कीमती सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि समूह सदस्यों को दो-दिन लम्बे सत्रों के दौरान विचार किए गए कीमती सुझाव ज़रूर अपनाने चाहिएं और उनको अपने-अपने राज्यों में लागू करने के लिए आगे बढऩा चाहिए। 

उन्होंने फ़ैसले लेने की प्रक्रिया में सार्थक इन्पुट को प्रोत्साहित करने के लिए लोगों की भागीदारी के महत्व को भी उजागर किया। स्पीकर स. संधवां ने कहा कि समूह सदस्यों का मानना था कि नशाखोरी विश्व स्तर पर बड़ी सामाजिक समस्या बन गई है और नशों की समस्या को ख़त्म करने के लिए शिक्षा और जागरूकता बहुत ज़रूरी है।  

उन्होंने उम्मीद जताई कि सी.पी.ए. भारतीय क्षेत्रीय ज़ोन-III कॉन्फ्रेंस, नीति और कानून निर्माताओं के लिए देश में अच्छे प्रशासन और लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए एक स्पष्ट रूप-रेखा का मूल्यांकन करने हेतु एक प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगी। कॉन्फ्रेंस ने मुद्दों को उठाने, विचार-विमर्श और समाधान के लिए नियमित तौर पर बहस करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।

 

Tags: Om Birla , Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Commonwealth Parliamentary Association , CPA , Sikkim Legislative Assembly , Gangtok , Sikkim

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD