Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की होड़ में रिचा घोष एकमात्र भारतीय

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2023, Richa Ghosh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केप टाउन , 25 Feb 2023

Last updated on: Feb 25, 2023, 00:00 IST

आलराउंडर रिचा घोष महिला टी20 विश्व कप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुनी गयी नौ खिलाड़ियों में एकमात्र भारतीय हैं। दाएं हाथ की बल्लेबाज रिचा घोष ने 68 के औसत से 136 रन बनाये। भारत सेमीफाइनल में पहुंचकर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हारा।

भारत की युवा खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका में 40 के दो स्कोर बनाये जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 47 रन शामिल थे जो भारत को जीत के करीब ले गए थे। घोष पांच पारियों में सिर्फ दो बार आउट हुईं और उन्होंने 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाये। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुनी गयी अन्य खिलाड़ियों में तीन ऑस्ट्रेलिया से, दो-दो खिलाड़ी इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका से और एक वेस्ट इंडीज से है। 

दुनिया भर में क्रिकेट प्रशंसकों को वोट करने का मौका मिलेगा जिससे विजेता का फैसला होगा। ऑस्ट्रेलिया की तीन खिलाड़ियों में मेग लेनिंग (139 रन), एलिसा हीली (171 रन) और एश गार्डनर (81 रन और नौ विकेट) शामिल हैं। इंग्लैंड की तरफ से नट शिवर ब्रंट (216 रन और तीन कैच) और सोफी एक्लस्टोन (11 विकेट) जबकि दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट (169 रन) और तजमीन ब्रिट्स (176 रन और छह कैच) इस होड़ में शामिल हैं। 

वेस्ट इंडीज की कप्तान हैली मैथ्यूज (130 रन, चार विकेट और चार कैच) इस सूची में नौंवीं खिलाड़ी हैं। महिला टी20 विश्व कप का समापन रविवार को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल के साथ होगा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का फैसला फाइनल के बाद होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2023 , Richa Ghosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD