Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

मुश्किल समय में मुझसे संपर्क करने वाले केवल धोनी थे : विराट कोहली

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, MS Dhoni, Mahendra Singh Dhoni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 25 Feb 2023

Last updated on: Feb 25, 2023, 00:00 IST

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब पिछले वर्ष मुश्किल समय से गुजर रहे थे तब उनके पूर्व साथी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो उन तक पहुंचे और अपना समर्थन जताया- एक बार नहीं बल्कि दो बार। धोनी का यह व्यवहार और कोहली के प्रति उनकी चिंता इस बात का संकेत है कि दोनों राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में आपस में कितने अच्छे संबंध रखते थे। 

तो, दोनों के रिश्ते कैसे चले, मैदान पर और मैदान के बाहर?कोहली ने आरसीबी के पॉडकास्ट सीजन 2 पर बात करते हुए धोनी के साथ अपने रिश्तों के कुछ पहलुओं पर रौशनी डाली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 सत्र के अगले संस्करण से पहले 10 संस्करणों के पहले संस्करण में उन्होंने यह बात कही। 

कोहली के हवाले से उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कहा, "मैंने अपने करियर में एक अलग किस्म का अनुभव किया।" कोहली ने 15 वर्षों के अपने करियर में 106 टेस्ट, 271 वनडे और 115 टी20 मैच भारत के लिए खेले हैं और 25000 से ज्यादा रन बनाये हैं। 

उन्होंने कहा, "इस दौर के दौरान अनुष्का, जो मेरे लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्त्रोत रही हैं और जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है, के अलावा मेरे बचपन के कोच और परिवार को छोड़कर मुझ तक पहुंचने वाले एकमात्र व्यक्ति एमएस धोनी थे।"कोहली ने 2008 और 2019 के बीच टीम इंडिया में धोनी के साथ 11 वर्षों तक ड्रेसिंग रूम साझा किया था। 

उन्होंने कहा, "वह (धोनी) मुझ तक पहुंचे जबकि उनसे संपर्क कर पाना बेहद मुश्किल है। यदि मैं किसी दिन उन्हें कॉल करूं, तो 99 प्रतिशत यही रहेगा कि वह फोन नहीं उठाएंगे क्योंकि वह फोन की तरफ देखते नहीं हैं। इसलिए ,उनका मुझसे दो बार संपर्क करना हैरानी में डालने वाला है। 

उन्होंने मुझसे संपर्क करते हुए अपने संदेश में कहा, "जब आप मजबूत रहने की कोशिश करते हैं और मजबूत दिखाई देते हैं तो लोग पूछना भूल जाते हैं कि आप क्या कर रहे हैं।"उन्होंने आगे कहा, "धोनी के शब्दों ने मुझ पर गहरा प्रभाव डाला क्योंकि मैं हमेशा ऐसे व्यक्ति की तरफ देखता हूं जो आत्मविश्वास से भरपूर हो, मानसिक रूप से मजबूत हो, जो किसी भी परिस्थिति को झेल सके और एक रास्ता ढूंढे और हमें राह दिखाए।"

कोहली ने कहा, "यही कारण है कि मैंने यह घटना बताई क्योंकि धोनी जानते हैं कि क्या चल रहा है। वह इस बात को समझते हैं क्योंकि वह खुद भी ऐसे दौर से गुजरे हैं। उनके पास अनुभव है जो मैं अब महसूस कर रहा हूं। तभी आप दूसरे व्यक्ति को समझ सकते हैं जो ऐसे दौर से गुजर रहा हो।"

पॉडकास्ट में धोनी के साथ अपने रिश्तों के अलावा कोहली ने भारत और आरसीबी के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल पर भी बात की। वह कप्तानी छोड़कर एक सीनियर खिलाड़ी की भूमिका में आये। कोहली 2008 से आरसीबी के साथ जुड़े और 2011 में टीम के कप्तान बने। उन्होंने 2021 में कप्तानी छोड़ी लेकिन टीम के साथ उनका संबंध बना रहा। आगामी 2023 आईपीएल सत्र में वह आरसीबी के शीर्ष बल्लेबाज रहेंगे।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , MS Dhoni , Mahendra Singh Dhoni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD