Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कैबिनेट मंत्री ने मलोट हलके के अलग-अलग गाँवों के विकास कामों के लिए बाँटे 3 करोड़ 29 लाख रुपए

गाँवों के समूचे विकास के लिए काम करवाने वाले व्यक्तियों और पंचायतों को सरकार की तरफ से किया जायेगा सम्मानित

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sri Muktsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 24 Feb 2023

Last updated on: Feb 24, 2023, 00:00 IST

पंजाब सरकार गाँवों के विकास कामों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने देगी और गाँवों के समूचे विकास का काम करवाने वाले व्यक्तियों और पंचायतों को सरकार की तरफ से विशेष तौर पर सम्मानित किया जायेगा, यह प्रगटावा डॉ. बलजीत कौर, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री पंजाब ने विधान सभा हलका मलोट में पड़ते गाँव खून्नण कलाँ में तकरीबन 17 गाँवों की पंचायतों को ग्राटें वितरित करने के मौके पर किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों की भलाई के लिए लगातार यत्नशील है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों का जीवन स्तर पर उठाने के लिए राज्य में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं जिससे लोगों को बुनियादी सहूलतों का लाभ दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि गाँव खून्नण कलां के लिए 51 लाख रुपए, गाँव तामकोट के लिए 55 लाख 50 हज़ार रुपए, गाँव लक्कड़वाला के लिए 46 लाख 46 हज़ार रुपए, धिगाना के लिए 33.50 लाख रुपए, सोथा के लिए 23 लाख रुपए, चक्क दूहेवाला गाँव के लिए 19.50 लाख रुपए., शेरगढ़ गियान सिंह वाला के लिए 18.60 लाख रुपए, लखमीरेआना के लिए 18.26 लाख रुपये., खाने की ढाब के लिए 17 लाख रुपए, औलख गाँव के लिए 16 लाख रुपए, तरखाणवाला गाँव के लिए 15.40 लाख रुपए, उड़ांग गाँव के लिए 6 लाख रुपए, राम नगर खज़ान के लिए 4.25 लाख रुपए और गाँव बाम गाँव के लिए 4.50 लाख रुपए अलग-अलग विकास कामों के लिए दिए।

अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने गाँव मदरसा के निवासियों को साफ़-सुथरा पानी मुहैया करवाने के लिए आर. ओ. सिस्टम के नवीनीकरण का उद्घाटन भी किया जो इंडियन बैंक के सहयोग के साथ फिर शुरू किया गया है और गाँव मदरसा के आंगणवाड़ी सैंटर के लिए 2 लाख रुपए की ग्रांट देने का भी भरोसा दिया।

इस मौके पर दूसरों के अलावा ज़सन बराड़ जि़ला प्रधान आम आदमी पार्टी, ब्लॉक प्रधान सिमरजीत सिंह, डिप्टी जनरल मैनेजर आर. के. जोशी, ज़ोनल मैनेजर अमृतसर अनिल कुमार इंडियन बैंक, दिलबाग सिंह, गुरप्रीत सिंह सरां, अंग्रेज सिंह, सुखदीप सिंह और महावीर सिंह मदरसा भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD