Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

यादगार बन गया पंजाबी इंडस्ट्री का पहला "PEFA अवॉर्ड"

पंजाबी इंडस्ट्री की पॉलीवुड डाइरेक्ट्री भी रिलीज़ की गई।

Pollywood, PEFA Award, PEFA Award 2023, PEFA Awards 2023, PEFA Awards, Punjabi Entertainment Festival, Punjabi Entertainment Festival 2023, Satinder Sartaaj, Gippy Grewal, Jazzy B, Maninder Buttar, Sargun Mehta, Diljit Kaur, Pollywood Directory, Pollywood Directory 2023, Sapan Manchanda, Niharka, Anmol Gagan Mann, PEFA Award List, PEFA Award List 2023, Sapan Manchanda PEFA Award
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Feb 2023

Last updated on: Feb 25, 2023, 00:00 IST

पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का पहला अवार्ड शो "पंजाबी एंटरटेनमेंट फैस्टिवल एंड अवॉर्ड्स 2023-PEFA" टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।सुनहिरी यादें छोड़ गई यह शानदार शाम, यहाँ पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों के साथ-साथ शहर की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। 

अवॉर्ड नाइट का उद्घाटन पंजाब के संस्कृति मंत्री अनमोल गगन मान ने मोमबत्ती जलाकर किया। PEFA के फाउंडर सप्पन मनचंदा और को-फाउंडर निहारका ने कहा कि इस अवॉर्ड शो का मकसद पंजाबी सिनेमा और संगीत की दुनिया में पहचान बनाने वाली शख्सियतों को सम्मानित करना है और साथ ही पंजाबी सिनेमा और संगीत के उन नामों को जिंदा रखना है, जिन्होंने इस इंडस्ट्री की शुरुआत की।

इस अवॉर्ड शो के मौके पर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज और संगीत सम्राट चरणजीत सिंह आहूजा को पंजाब रत्न अवॉर्ड, जैज़ी बी और मनिंदर बुट्टर को ग्लोबल स्टार अवॉर्ड, योगराज सिंह, सरदार सोही और सुनीता धीर को पृथ्वी राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया, सरगुन मेहता को दलजीत कौर मेमोरियल अवार्ड, गुरप्रीत घुग्गी व विजय टंडन को प्राइड ऑफ पंजाबी सिनेमा, सरबजीत चीमा व शिप्रा गोयल को प्राइड ऑफ पंजाबी म्यूज़िक अवार्ड से नवाज़ा गया।

कॉमेडियन जसविंदर भल्ला को गोपाल दास सहगल मेमोरियल अवॉर्ड, बीनू ढिल्लों और देव खरोड़ को बलराज साहनी मेमोरियल अवॉर्ड, सिंगर मन्नत नूर को गुरमीत बावा मेमोरियल अवार्ड, गुरमीत सिंह और ऐवी सरां को जसवंत भंवरा मेमोरियल अवॉर्ड, आशीष दुग्गल को गुरकीर्तन मेमोरियल अवॉर्ड, प्रिंस कंवलजीत सिंह और जैस्मीन बाजवा प्रॉमिसिंग अवॉर्ड, करतार चीमा और हरदीप ग्रेवाल को यूथ आइकन अवॉर्ड, अनीता शबदीश को भाई मन्ना सिंह मेमोरियल अवॉर्ड, निर्देशक सिमरजीत सिंह को वरिंदर मेमोरियल अवॉर्ड, हैप्पी रायकोटी को नंद लाल नूरपुरी अवॉर्ड, अंबरदीप को मुल्कराज भाकरी अवॉर्ड, कुलविंदर बिल्ला को कुलदीप माणक मेमोरियल अवॉर्ड, खान साहब को सरदूल सिकंदर मेमोरियल अवॉर्ड, राज शोकर को लाइमलाइट स्टार अवॉर्ड, अमर नूरी को शान-ए-पंजाब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर फिल्म वितरक मुनीश सहनी, हिंदी और पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश ऋषि, मंच प्रबंधक सतिंदर सत्ती, गायक सरघी मान, संगीत निर्माता दिनेश औलख को विशेष प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सप्पन मनचंदा द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए तैयार पंजाबी इंडस्ट्री डाटा-सूचना और टेलीफोन डायरेक्टरी का छटां एडिशन भी जारी किया गया। 

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि पंजाबी इंडस्ट्री को इस तरह के पुरस्कार समारोहों की बेहद जरूरत थी। ऐसे पुरस्कारों से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है। 

इस अवसर पर पंजाबी गायक सरबजीत चीमा, विक्की, बैनट दुसांझ, रमन गिल्ल, संग्राम हंजरा, सरगी मान सहित अन्य प्रसिद्ध गायकों ने लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर PEFA के सहयोगी लाडी कांगढ़ और गुरप्रीत खेतला के सहित पंजाबी इंडस्ट्री की अन्य नामी हस्तियां मौजूद रहीं।

 

Tags: Pollywood , PEFA Award , PEFA Award 2023 , PEFA Awards 2023 , PEFA Awards , Punjabi Entertainment Festival , Punjabi Entertainment Festival 2023 , Satinder Sartaaj , Gippy Grewal , Jazzy B , Maninder Buttar , Sargun Mehta , Diljit Kaur , Pollywood Directory , Pollywood Directory 2023 , Sapan Manchanda , Niharka , Anmol Gagan Mann , PEFA Award List , PEFA Award List 2023 , Sapan Manchanda PEFA Award

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD