Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

गृह मंत्री अनिल विज की लोकप्रियता दूर-दूर तक, आधी-आधी रात तक सुनते लोगों की समस्याएं : प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरीन कार्य हो रहे हैं और चिरायु कार्ड योजना के दम पर भाजपा हरियाणा अगला चुनाव जीतने में सक्षम : ओपी धनखड़

Om Parkash Dhankhar, Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 22 Feb 2023

Last updated on: Feb 22, 2023, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि “अनिल विज बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए कार्य करते हैं, वह जनता दरबार लगाते हैं और उन्हें लगता है कि इनकी लोकप्रियता काफी दूर तक पहुंच गई है। अनिल विज काफी श्रमसात है जोकि आधी-आधी रात तक लोगों की समस्याएं सुनते हैं और निपटारा करते हैं।“

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ बुधवार को गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर उनका हालचाल जानने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चिरायु कार्ड बनाने में हरियाणा यूनिक है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को जाता है। योजना में सवा करोड़ की आबादी कवर हो गई है और मात्र चिरायु कार्ड योजना के दम पर ही भाजपा हरियाणा में अगले चुनाव में विजयीश्री हासिल करेगी। 

उन्होंने कहा चिरायु योजना बड़ी योजना है जिसमें लाभ पात्रों का पांच लाख तक का मुफ्त ईलाज संभव हो रहा है।गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज की विगत दिनों पीजीआई चंडीगढ़ में सिर की माइनर सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने का सलाह दी थी।  

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों के टेस्ट करवाकर यूनिक कार्य किया : प्रदेशाध्यक्ष धनखड़

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि चिरायु योजना से आगे बढ़ते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य टेस्ट कराने शुरू किए है जोकि एक यूनिक कार्य है। इन टेस्टों के माध्यम से लोगों की छिपी हुई बीमारियां पकड़ी जा रही है और उनके ईलाज हो रहे हैं जोकि एक यूनिक आईडिया है। पूरे भारत में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से लोग सीख कर आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें यह लगता है कि इनके कार्यकाल में बेहतरीन कार्य हो रहे हैं।

प्रदेश के बजट को सभी भाजपा कार्यालयों में सुना जाएगा : ओम प्रकाश धनखड़

बजट को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश का बजट सत्र अच्छा आया जिसमें माइक्रो और मैक्रो दोनों इक्नॉमी दोनों का ख्याल रखा गया। गरीब आदमी और देश की अर्थव्यवस्था का ख्याल रखा गया। उन्हें लगता है कि मुख्यमंत्री जब हरियाणा का बजट पेश करेंगे तो हरियाणा की माइक्रो और मैक्रो दोनों इक्नॉमी का ध्यान रखेंगे। सभी भाजपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय में बजट सुनेंगे और बजट की विशेषताओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे।

अम्बाला में भाजपा का मजबूत संगठन : ओम प्रकाश धनखड़

एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा का कार्यकर्ता पन्ना-पन्ना तक अपना संगठन खड़ा कर रहा है और इसकी प्ररेणा अम्बाला से मिल रही है। उन्होंने कहा इसमें कोई दो राय नहीं की अम्बाला छावनी और शहर का संगठन अच्छा है। उन्होंने कहा हम पूरे हरियाणा के हर पन्ने तक अपने कार्यकर्ता खड़े कर रहे हैं

। अब तय किया गया है कि छह अप्रैल को प्रात: 9 बजे एक ही समय पांच लाख घरों पर पार्टी का ध्वज एक साथ फहराया जाएगा जिसमें चार लाख पन्ना प्रमुख और एक लाख से ज्यादा अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे।

26 फरवरी को शक्ति केंद्रों पर सुना जाएगी “मन की बात कार्यक्रम”

प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि आगामी 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 98वीं “मन की बात” को शक्ति केंद्रों पर भी सुना जाएगा और इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम के बाद भारत के राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़ा जाएगा और इस पर चर्चा की जाएगी।

वहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो-जो अच्छा काम कर रहे है हम भी उनसे प्रेरित हो रहे हैं और छोटे-छोटे बदलाव चलते रहते हैं। जहां जहां लगता है कार्यकर्ता की किसी कारण से सक्रियता कम हो जाती है तो निश्चित रूप से दायित्व परिवर्तित करते हुए उसे आगे बढ़ाते हैं।

 

Tags: Om Parkash Dhankhar , Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD