Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महिला टी20 विश्व कप: बेथ मूनी बोलीं, भारत ने पिछले कुछ वर्षों में हमें दी है चुनौती

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, ICC Women World Cup, Womens T20 World Cup, Beth Mooney
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केपटाउन , 22 Feb 2023

Last updated on: Feb 22, 2023, 00:00 IST

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के ग्रुप चरण के समाप्त होने के साथ, गुरुवार से नॉकआउट की शुरुआत होगी, जिसमें भारत न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में पहले सेमीफाइनल में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ कड़ी टक्कर की उम्मीद कर रही हैं। 

उनका कहना है कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी चुनौती दी है। मूनी ने क्रिकेट डॉट कॉम के हवाले से कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह एक बड़ी प्रतियोगिता होगी। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में हमें काफी चुनौती दी है। 

उनके पास काफी मैच विजेता खिलाड़ी हैं। हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते। लेकिन हम निश्चित रूप से जानते हैं कि वे अतीत में हमारे लिए खतरा साबित हुए हैं।"ऑस्ट्रेलिया पिछले साल मुंबई में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में 4-1 से विजयी हुआ था, जिसमें एकमात्र हार भारत द्वारा जीते गए रोमांचक सुपर ओवर के माध्यम से आई थी। 

इसके अलावा, मार्च 2021 से, ऑस्ट्रेलिया ने भारत से दो टी20 मैच गंवाए हैं। आखिरी बार ये दोनों टीमें एक बड़े टूर्नामेंट में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक मैच के दौरान भिड़ी थीं, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल अगस्त में एजबेस्टन, बर्मिघम में रोमांचक मुकाबले में भारत को नौ रन से हराया था।

 इस महीने की शुरूआत में केपटाउन में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 129/8 का स्कोर बनाया और फिर भारत को सिर्फ 86 रन पर ढेर कर दिया। मूनी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि गुरुवार को कोई आश्चर्य होगा। मुझे लगता है कि अगर हम सभी सही चीजें करते हैं जैसे आज प्रशिक्षण में किया है, तो उम्मीद है कि हम वास्तव में अच्छा कर सकते हैं। 

लेकिन जैसा कि हम जानते हैं, टूर्नामेंट में कोई भी टीम कमजोर नहीं रही है। इसलिए हमें अपने मैच में पहली गेंद से बने आक्रामक होना होगा।"उनकी सलामी जोड़ीदार, विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली के भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उपलब्ध होने की उम्मीद है। 

बेथ ने नई गेंद को स्विंग कराने की अपनी क्षमता के कारण भारत के तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को एक बड़े खतरे के रूप में पहचाना है। रेणुका ने पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स के ग्रुप मैच के दौरान 4-18 स्पैल किया था। महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए थे, हालांकि भारत दोनों मौकों पर हार गया था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , ICC Women World Cup , Womens T20 World Cup , Beth Mooney

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD