Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद का विशेष प्रयास

बाघापुराना निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित एनआरआई परिवारों के लिए सम्मान समारोह

Amritpal Singh Sukhanand, Bhagha Purana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, DC Moga, Kulwant Singh, Deputy Commissioner Moga, Moga, Baghapurana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाघापुराना , 21 Feb 2023

Last updated on: Feb 21, 2023, 00:00 IST

पंजाब की खुशहाली में प्रवासी पंजाबियों का विशेष योगदान है।  प्रवासी पंजाबियों के समर्थन के बिना रंगले पंजाब की सही मायनों में कल्पना भी नहीं की जा सकती।  यह बात बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अमृतपाल सिंह सुखानंद ने आज यहां आयोजित ''एनआरआई पंजाबी धन्यवाद मीटिंग'' कार्यक्रम के दौरान एनआरआई पंजाबियों को संबोधित करते हुए कही.

 उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल बहुत अच्छा है, एनआरआई पंजाबियों को विपक्षी पार्टियों के झांसे में नहीं आना चाहिए।  आपकी संपत्ति पर कोई बुरी नजर नहीं रख सकता। विधायक ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि अगर प्रवासी पंजाबी अपने गांव में एक हिस्सा लगाएंगे तो अपने संसाधनों से तीन गुना अधिक सहयोग करेंगे।

 उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों के सहयोग से अगले 4 महीनों के दौरान विधानसभा क्षेत्र में 250 करोड़ रुपए निवेश किए जाएंगे। उन्होंने पंजाबी प्रवासियों को निवेश के लिए आगे आने का न्यौता देते हुए कहा कि वे खुद एनओसी लेकर देंगे । उन्होंने इस मौके पर खास तौर पर कुछ एनआरआई परिवारों का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वे एनआरआई कमेटी बाघापुराण का गठन करेंगे। यह कमेटी क्षेत्र के विकास के लिए राय देगी।

 इस अवसर पर गिल गांव के सुख बराड़ ने 100 करोड़ रुपये और विधानसभा क्षेत्र के ही श्री कुलदीप शर्मा परिवार ने 150 करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान किया।  विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने कहा कि क्षेत्र में इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण से  1700 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मामलों से जुड़ी सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करने के लिए एक विशेष नीति तैयार कर रही है।  

एनआरआई  पंजाबियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए पंजाब सरकार हर साल दिसंबर और अप्रैल के महीने में दो बार एनआरआई मिलनी का आयोजन किया करेगी।  उन्होंने दुनिया भर के देशों में रहने वाले पंजाबियों को आमंत्रित किया कि बाघापुराना हलका आपका है, यहां आइए, पंजाब सरकार आपकी जमीनों की रक्षा, आपके जान-माल की रक्षा और आपके कारोबार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए जा रहे विशेष प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि प्रवासी पंजाबियों को सरकारी कार्यालयों, सचिवों और मंत्रियों के कार्यालयों में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री कुलवंत सिंह, जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष श्री हरमनदीप सिंह बराड़, विभिन्न देशों के प्रवासी भारतीयों के अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Amritpal Singh Sukhanand , Bhagha Purana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , DC Moga , Kulwant Singh , Deputy Commissioner Moga , Moga , Baghapurana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD