Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

महिला टी20 विश्व कप: ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2023, ICC Womens T20 World Cup, ICC Womens T20 World Cup 2023, Richa Ghosh, Renuka Thakur, ICC Womens T20I Rankings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केपटाउन , 21 Feb 2023

Last updated on: Feb 21, 2023, 00:00 IST

भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रैंकिंग हासिल की। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में कुछ अच्छे स्कोर के बाद घोष पहली बार बल्लेबाजों की महिला टी20 रैंकिंग में शीर्ष 20 पहुंची हैं।

पिछले हफ्ते वेस्टइंडीज के खिलाफ 41 और इंग्लैंड के खिलाफ 47 रनों की उनकी नाबाद पारी ने उन्हें 16 स्थान ऊपर चढ़कर 20वां स्थान दिया है। घोष उपकप्तान स्मृति मंधाना (तीसरे), शेफाली वर्मा (10वें), जेमिमा रोड्रिग्स (12वें) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (13वें) के साथ शीर्ष 20 में जगह बनाने वाली पांचवीं भारतीय भी बनीं। 

राउंडर ताहलिया मैकग्राथ टॉप पर काबिज हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में, रेणुका ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे वह सात स्थान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। 10वें से सातवें स्थान पर पहुंचने वाली न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने चार मैचों में आठ विकेट लेने के बाद पहली बार 700 रेटिंग अंक को पार कर दिया। 

उनकी टीम की साथी, हरफनमौला खिलाड़ी अमेलिया केर की श्रीलंका के खिलाफ पार्ल में मैच विजयी 66 रन की पारी ने उन्हें करियर के सर्वश्रेष्ठ 16वें स्थान पर पहुंचाने में मदद की। पाकिस्तान की बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाली अपने देश की पहली महिला बनने के बाद 10 स्थान की छलांग लगाकर करियर के सर्वश्रेष्ठ 64वें स्थान पर आ गई हैं। 

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 48 रन बनाए, एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सुजी बेट्स बांग्लादेश के खिलाफ नॉटआउट 81 और श्रीलंका के खिलाफ 56 रन बनाकर दो पायदान की बढ़त हासिल की है। 

ऑस्ट्रेलिया की 19 वर्षीय तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन ने अपनी किफायती गेंदबाजी से पहली बार शीर्ष 10 में प्रवेश किया है, जबकि वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज भी पाकिस्तान के खिलाफ 14 रन देकर दो विकेट लेकर शीर्ष 10 में शामिल हो गई हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2023 , ICC Womens T20 World Cup , ICC Womens T20 World Cup 2023 , Richa Ghosh , Renuka Thakur , ICC Womens T20I Rankings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD