Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

महिला टी20 विश्व कप : लॉरा वोल्वार्ट ने कहा, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला शायद मेरे करियर के सबसे महत्वपूर्ण मैचों में से एक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2023, ICC Womens T20 World Cup, ICC Womens T20 World Cup 2023, Laura Wolvaardt
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केपटाउन , 20 Feb 2023

Last updated on: Feb 20, 2023, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज लॉरा वोल्वार्ट ने सोमवार को कहा कि मौजूदा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ उनकी टीम का मैच जीतना जरूरी है, जो शायद उनके करियर के सबसे महत्वपूर्ण मैचों में से एक है। वोल्वार्ट सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूलैंड्स मैदान पर उतरेंगी। 

टूर्नामेंट में अब तक तीन पारियों में 50 रन बना चुकी इस सलामी बल्लेबाज के लिए फॉर्म हासिल करने का इससे बेहतर समय नहीं होगा। वोल्वार्ट ने कहा, "जाहिर तौर पर यह एक बड़ा मैच होने वाला है। शायद मेरे करियर के सबसे महत्वपूर्ण मैचों में से एक है।"उन्होंने कहा, मेरा परिवार और दोस्त स्टेडियम में होंगे, इसलिए अगल एहसास होगा। 

हमें बस शांत रहने और अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। वोल्वार्ट ने अपने करियर की शुरुआत एक सलामी बल्लेबाज के रूप में की थी, लेकिन 2020 में आखिरी महिला टी20 विश्व कप में मध्य क्रम में अहम भूमिका निभाई। जनवरी की ट्राई-सीरीज के बाद से 23 वर्षीय खिलाड़ी इस क्रम में शीर्ष पर लौट आई हैं। 

नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए उनका औसत 41 का है और एक सलामी बल्लेबाज के रूप में 18 है। उन्होंने कहा, रन नहीं बनाना कभी भी अच्छा नहीं होता, खासकर घरेलू टूर्नामेंट में। यह मेरे लिए बहुत खास समय है। इसलिए रन नहीं बनाना काफी निराशाजनक है। प्रोटियाज ने दो बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वोल्वार्ट चाहती हैं कि उनकी टीम राष्ट्र को खिताब दिलाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2023 , ICC Womens T20 World Cup , ICC Womens T20 World Cup 2023 , Laura Wolvaardt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD