Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जडेजा की बैटिंग में काफी आत्म-विश्वास है : आकाश चोपड़ा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, Australia, India Vs Australia, Test Series, Border Gavaskar Trophy, Border Gavaskar Test Series, Ravindra Jadeja, Aakash Chopra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2023

Last updated on: Feb 20, 2023, 00:00 IST

भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पहले दो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनके संपूर्ण कौशल सेट पर भरोसा जगाया है। बाएं हाथ के स्पिनर ने मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरा। 

रविवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 113 रनों पर समेटने के लिए उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सात विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी दर्ज किया। चोपड़ा ने ईएसपीएन क्रिक इन्फो में बताया, "ईमानदारी से कहूं तो ऐसा लगा, जैसे वह क्रिकेट से कभी दूर नहीं गया। 

पहले अक्षर हर बार हाथ घुमाकर विकेट लेता था, लेकिन अब अक्षर गेंदबाजी नहीं कर पा रहा है क्योंकि मैदान पर रवींद्र जडेजा है।"जडेजा को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने दिल्ली में दूसरे टेस्ट में छह विकेट से 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखी है।"

मुझे लगता है कि यह जडेजा की बल्लेबाजी है जिसने उन्हें खिलाड़ी बनाया है। बस उनके पूरे कौशल सेट पर विश्वास है, उनके पूरे पैकेज ने उन्हें एक ऐसा खिलाड़ी बना दिया है, जिसके पास इतना आत्म-विश्वास है।"जडेजा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एशिया कप 2022 के बाद से नहीं खेले हैं, जिसके बाद घुटने की चोट ने उन्हें छह महीने के लिए खेल से दरकिनार कर दिया।

फिर, स्टार ऑलराउंडर जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की, जहां उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला से पहले तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में सौराष्ट्र का नेतृत्व किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , Australia , India Vs Australia , Test Series , Border Gavaskar Trophy , Border Gavaskar Test Series , Ravindra Jadeja , Aakash Chopra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD