Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद वर्तमान हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक परन्तु सदन में 39 ही दे सकते वोट नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहतर समन्वय को लेकर अंतरराज्यीय समीक्षा बैठक हुई सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सी.ई.ओ मनीष गर्ग लाहौल में अटल टनल रोहतांग 10 हजार 75 फुट ऊंचे नॉर्थ पोर्टल में आयोजित हुआ स्वीप कार्यक्रम आईपीएल मंच से मतदाता जागरूकता का सन्देश रुबीना दिलैक गज़ल कोठारी के 'काम और पारिवारिक संतुलन' से हुई प्रेरित

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर और श्री महा लक्ष्मी मंदिर में माथा टेका

महा शिवरात्रि के त्योहार की लोगों को दी बधाई, शिवालय में पूजा-अर्चना की

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Jalandhar, Sri Devi Talab Mandir, Sri Maha Lakshmi Mandir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 18 Feb 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर और श्री महा लक्ष्मी मंदिर में माथा टेक कर राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की।आज बाद दोपहर मंदिरों में माथा टेकने पहुँचे मुख्यमंत्री ने महा शिवरात्रि के त्योहार पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने कहा कि महा शिवरात्रि का त्योहार लोगों को सत्य की प्राप्ति के लिए यत्नशील होने के लिए प्रेरित करता है, जो भगवान शिव द्वारा दर्शायी गई परम चेतना की तरफ लेकर जाता है। भगवंत मान ने कहा कि यह त्योहार श्रद्धा, आपसी प्यार और सदभावना की मूल्यों पर ज़ोर देता है, जिसको महान भारतीय संस्कृति के आधार के तौर पर जाना जाता है।

मुख्यमंत्री, जिन्होंने श्री महा लक्ष्मी मंदिर में शिवालय में पूजा अर्चना की, ने उम्मीद जतायी कि यह त्योहार राज्य में भाईचारक सांझ और सदभावना की भावना को और मज़बूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज के सभी वर्गों में शांति और सदभावना के नये युग की शुरुआत करेगा। 

इस दौरान भगवंत मान ने माँ दुर्गा से राज्य की सेवा अधिक जोश और तनदेही के साथ करने के लिए आशीर्वाद लेने के लिए आदरणीय शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर और श्री महा लक्ष्मी मंदिर में माथा टेका।मुख्यमंत्री ने पूरी विनम्रता और समर्पण भावना के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए परमात्मा के समक्ष बल प्रदान करने के लिए अरदास की। 

उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए अरदास की जिससे बिना जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव वाला समाज सृजित किया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि समाज में प्यार, भाईचारक सांझ और सदभावना की भावनाओं को हर कीमत पर कायम रखा जायेगा और यह हमेशा ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों की ईमानदारी, लगन और तनदेही के साथ सेवा करने की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया। भगवंत मान ने कहा कि उनके लिए इन पवित्र स्थलों के दर्शन करना एक विलक्षण अनुभव था, जो दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता के स्त्रोत हैं। 

उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा स्वरूप वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं और सरकार की तरफ से जन हितैषी और विकास अनुकूल नीतियों को लागू करने को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह, पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Jalandhar , Sri Devi Talab Mandir , Sri Maha Lakshmi Mandir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD