Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

दिल्ली में पार्किंग विवाद को लेकर पिता-पुत्र को मारी गोली

Crime News India, Crime News, Delhi, Crime News Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Feb 2023

Last updated on: Feb 17, 2023, 00:00 IST

पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात दिल्ली के यमुना विहार इलाके में पिता-पुत्र को गोली मार दी गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों की पहचान वीरेंद्र अग्रवाल और उनके बेटे सचिन अग्रवाल के रूप में हुई है। पिता के सीने में गोली लगी है जबकि बेटे के हाथ में चोट आई है। 

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि दोनों एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद घर लौटे थे, तो देखा कि उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाले आरिफ ने अपनी कार उनके घर के सामने खड़ी की हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्होंने उसे अपनी कार हटाने को कहा, जिसके बाद उनके बीच बहस छिड़ गई। 

आरिफ के मकान मालिक फुरकान और अन्य स्थानीय लोगों ने स्थिति को शांत किया। हालांकि बाद में आरिफ ने अपने साथियों को बुलाया और वे पीड़ित के घर गए। अधिकारी ने कहा, आरोपी फिर से उनके साथ बहस करने लगे और फिर गोली चला दी जिसमें सचिन और वीरेंद्र को गोली लगी। 

अधिकारी ने कहा कि पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। अधिकारी ने कहा, स्थानीय निवासियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की जिसके बाद वह बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

घायल को भी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि आरिफ के मकान मालिक फुरकान के पीड़ित परिवार से काफी अच्छे संबंध हैं। आरोपी आरिफ सेकेंड हैंड कारों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। अधिकारी ने कहा कि वह करीब सात से आठ महीने पहले किराए पर घर में आया था। आगे की जांच चल रही है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Delhi , Crime News Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD