Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

मिचेल स्टार्क को दूसरे टेस्ट में वापसी की उम्मीद

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mitchell Starc
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Feb 2023

Last updated on: Feb 15, 2023, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को उम्मीद है कि वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं। भले ही वह पूरी तरह से फिट ना हो, जैसा कि वह चाहते हैं। स्टार्क उंगली की चोट के कारण सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे, जो उन्हें पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फिल्डिंग के दौरान लगी थी। 

कप्तान पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज थे। वहीं, हरफनमौला कैमरन ग्रीन भी चोट से उबर रहे हैं। तेज गेंदबाज टीम के साथ नागपुर नहीं जा पाए थे। वह शनिवार को भारत पहुंचे और दूसरे टेस्ट से पहले मंगलवार रात दिल्ली में अपने साथियों के साथ शामिल हो गए। 

स्टार्क ने कहा, यह मैच खेलने का अच्छा मौका है, लेकिन यह पूरी तरह से मेडिकल स्टाफ, चयनकर्ता, कप्तान पैट कमिंस और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड पर निर्भर करता है कि वह इसके बारे में क्या सोचते हैं।"उन्होंने कहा, मैं चयन के लिए पूरी तरह से कोशिश करूंगा।

फिर चाहे टीम जो फैसला करे। मुझे नहीं लगता कि बल्लेबाजी एक मुद्दा होगा। इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। मुझे लगता है कि मैं अभी भी चोटिल उंगली से फिल्डिंग करूंगा, यही मैंने मेलबर्न में किया था। वैसे भी मैं स्लिप में फील्डिंग नहीं करता। ऑस्ट्रेलिया चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से पिछड़ने के बाद दिल्ली में वापसी करना चाहेगा। चार मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जहां भारत 1987 से कोई टेस्ट नहीं हारा है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mitchell Starc

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD