Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

महिला प्रीमियर लीग: आरसीबी ने बेन सॉयर को बनाया मुख्य कोच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens Premier League, WPL, Womens Premier League 2023, WPL 2023, Ben Sawyer, RCB Head Coach Ben Sawyer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 15 Feb 2023

Last updated on: Feb 15, 2023, 00:00 IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने पहले महिला प्रीमियर लीग के लिए बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के बेन सॉयर को मुख्य कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मालोलन रंगराजन को सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है। आरसीबी के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन ने फ्रेंचाइजी के ट्विटर हैंडल के माध्यम से डब्ल्यूपीएल 2023 से पहले कोचिंग स्टाफ की घोषणा की। 

सॉयर 20 से अधिक वर्षों से महिला क्रिकेट में अग्रणी हैं। न्यूजीलैंड की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और द हंड्रेड में बर्मिघम फीनिक्स महिला टीम के वर्तमान मुख्य कोच हैं।उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के सहायक कोच के रूप में भी काम किया है और महिला बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। 

सॉयर्स और रंगराजन के अलावा, आरसीबी ने नागालैंड क्रिकेट एसोसिएशन के वर्तमान मुख्य कोच आरएक्स मुरली को अपने बल्लेबाजी कोच और भारत की पूर्व क्रिकेटर वनिता वीआर को स्काउट और फील्डिंग कोच के रूप में नामित किया है। डॉ हरिनी (टीम मैनेजर और टीम डॉक्टर), नवनीता गौतम (हेड एथलेटिक थेरेपिस्ट), हुजेफा तालिब (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच), सब्यसाची साहू (हेड फिजियो) और सौम्यदीप पाइन (ऑपरेशन हेड) जैसे अन्य नाम आरसीबी सपोर्ट स्टाफ की इस सूची में शामिल हैं। 

इससे पहले, सोमवार को, बैंगलोर स्थित फ्रेंचाइजी ने सुपरस्टार्स से भरी एक टीम का अधिग्रहण किया, जिसमें पहले डब्ल्यूपीएल नीलामी में ऐतिहासिक रूप से स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी बनी थीं। मंधाना के अलावा, फ्रेंचाइजी की स्टार-स्टडेड लाइन-अप में ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसे पेरी और मध्यम तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट, अंडर 19 स्टार ऋचा घोष और दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर डेन वान नीकेर्क शामिल हैं। 

डब्ल्यूपीएल का पहला सीजन 4 मार्च को शुरू होगा। आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 5 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens Premier League , WPL , Womens Premier League 2023 , WPL 2023 , Ben Sawyer , RCB Head Coach Ben Sawyer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD