Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महिला टी20 विश्व कप : रवि शास्त्री बोले, भारत एक बड़ी जीत के करीब

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravi Shastri, Womens T20 World Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2023

Last updated on: Feb 12, 2023, 00:00 IST

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि हरमनप्रीत कौर की टीम अंडर19 महिला टी20 विश्व कप जीत से प्रेरणा ले सकती है और उनका कहना है कि वे एक बड़ा वैश्विक खिताब अपने नाम कर सकते हैं। भारत 2023 महिला टी20 विश्व कप जीतने की अपनी तलाश की शुरुआत रविवार को केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में अपने पहले ग्रुप 2 मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से करेगा। 

आईसीसी समीक्षा शो के नवीनतम एपिसोड में शास्त्री ने कहा, मैंने हमेशा कहा है जो महिला क्रिकेट टीम कोई बड़ा खिताब जीतने से दूर नहीं है। उन्होंने बाकी टीमों को हिलाकर रख दिया है, क्योंकि वे फाइनल में पहुंचते हैं और कुछ करीबी मैच हार जाते हैं।"महिला टी20 विश्व कप में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम ऑस्ट्रेलिया में रहा, जबां 2020 टी20 विश्व कप में भारत उपविजेता रहा। 

1983 पुरुष वनडे विश्व कप जीत के सदस्य शास्त्री ने कहा कि अगर भारतीय टीम 2023 टी20 विश्व कप में एक कदम आगे जाती है, तो यह देश में महिला क्रिकेट के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है, ठीक उसी तरह जिस तरह से क्रिकेट में लॉर्डस में जीत एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। 

उन्होंने कहा, मुझे पता है कि '83 में क्या हुआ था, जब हमने विश्व कप जीता था, इसने सब कुल बदल कर रख दिया। खेल का पूरा नजरिया बदल गया। आप जानते हैं कि जिस तरह से खिलाड़ियों को समझा जाता था, जिस तरह से खेल को समझा जाता था, जिस तरह से लोग चाहते थे। 

वह रातोंरात बदल गया।"उन्होंने कहा, मैं देख रहा हूं कि महिला क्रिकेट के साथ क्या हो रहा है। अब, अंडर-19 की युवा लड़कियां जिस तरह से खेली और जीतीं, वह अद्भुत था। विशेष रूप से फाइनल में इंग्लैंड को 68 रन पर ऑलआउट करना और फिर लक्ष्य को पूरा करना बेहतरीन था। 

इसने कई युवा क्रिकेटरों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया। शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली विजयी भारत अंडर19 महिला टीम को अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 शुरू होने से पहले बीसीसीआई द्वारा सम्मानित किया गया। शास्त्री ने टिप्पणी की कि भारत में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का आगामी उद्घाटन सीजन युवा महिला क्रिकेटरों के लिए एक बेहतरीन कदम होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravi Shastri , Womens T20 World Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD