Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बेहतर और गुणात्मक शिक्षा सरकार की प्राथमिकता : आशीष बुटेल

सीपीएस ने नवाजे बंदला के होनहार

Ashish Butail, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 10 Feb 2023

Last updated on: Feb 10, 2023, 00:00 IST

प्रदेश में सरकारी शिक्षण संस्थानों की पहचान  निशुल्क शिक्षा के स्थान पर बेहतर और गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की बने। इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में  बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण स्कूलों के बंद रहने और ऑनलाइन शिक्षा के कारण बच्चों की शिक्षा में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल के चलते बच्चों की शिक्षा में जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिये छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल के पश्चात सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने और संवारने के लिए अध्यापकों को और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में नईं अवधारणा में स्थापित होने वाले इन स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ अन्य सुविधायें भी उपलब्ध की जायेंगी।  उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में नया करने और छात्रों के भविष्य को और  सवारने तथा उज्जवल बनाने के लिये लोग अपने सुझाव दे सकते हैं।

आशीष ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि  सरकार द्वारा बच्चों के लिये चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ  छात्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।  उन्होंने छात्रों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव किसी भी संस्थान के आत्म अवलोकन का समय होता है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सवों में  छात्रों की प्रतिभा दिखाई देती है और इसमें निखार आता है। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का आत्म विश्वास बढ़ता है जो भविष्य में इनके काम आता है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया।

उन्होंने विद्यालय के शौचालय निर्माण के लिए डेढ़ लाख, विद्यालय में 2 अतिरिक्त कमरों और सांस्कृतिक  गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय रिपेयर कार्य के लिए राशि देने का आश्वासन दिया। 

इससे पहले विधालय की प्रधानाचार्य कविता शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद, राज कुमार और गोपाल नाग, कर्नल जगदीश गलोत्रा, एसएमसी प्रधान कुलदीप भट्ट , अमित शर्मा, विजय शर्मा, अश्वनी सूद,संतोष कपूर,  प्रधान उमा देवी, विजय ठाकुर, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त एस एम सैनी,  अधिशासी अभियंता जलशक्ति अनिल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, छात्र, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Ashish Butail , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD