Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सिनेमाघरों में आज फिल्म "तू होंवे मैं होवां " होगी रिलीज

प्रीमियर पर जिमी शेरगिल और फिल्म की स्टार कास्ट को देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

Pollywood, Tu Hovein Main Hovan, Jimmy Sheirgil , Kulraj Randhawa, Sajjan Adeeb , Delbar Arya , Jimmy Sheirgill Kulraj Randhawa Movie , Tu Hovein Main Hovan Movie , Tu Hovein Main Hovan Release Date , Tu Hovein Main Hovan Movie Release Date , Tu Hovein Main Hovan Movie Cast , Vakil Singh , Very Filmy Productions , Knock Media , Tu Hovein Main Hovan Trailer , Jai Arya , Sandeep Tokas , Dinesh Arya , Rampal Singh Grewal , Harry Pannu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Feb 2023

Last updated on: Feb 09, 2023, 00:00 IST

पंजाबी फिल्म " तू होंवे मैं होवां" बनकर तैयार हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद आज इस फिल्म का प्रीमियर चंडीगढ़ एलांते मॉल पीवीआर में रखा गया। जिसमें फिल्म के हीरो जिमी शेरगिल सहित  दर्शन औलख, मलिकित रूनी, सीमा कौशल, सज्जन अदीब सहित फिल्म के अन्य स्टार कलाकारों ने भाग लिया।पीवीआर में आयोजित प्रीमियर शो सुशमन कंपनी द्वारा प्रायोजित किया गया था।

आपको बता दें कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के महान निर्देशक मनमोहन सिंह की देखरेख में इस फिल्म को निर्माता जय आर्य, संदीप टोक्स, दिनेश आर्य, रामपाल सिंह रोमी और कार्यकारी निर्माता दर्शन औलख ने तैयार किया है. फिल्म का निर्देशन वकिल सिंह ने किया है और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म के संवाद मशहूर संवाद लेखक सुरमीत मावी ने लिखे हैं। फिल्म में जिमी शेरगिल और कुलराज रंधावा मुख्य भूमिका में हैं । यह फिल्म आज 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है ।

प्रीमियर के अवसर  पर फिल्म के हीरो जिमी शेरगिल ने अन्य कलाकारों के साथ पूरी फिल्म देखी और फिर मीडिया से बातचीत की । मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी स्टार कास्ट ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है । जबकि उन्हें निर्माता-निर्देशक और प्रोडक्शन टीम  का भी भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म में अपना सौ प्रतिशत दिया है । 

इस अवसर  पर उन्होंने  लोगों से फिल्म देखने के लिए परिवार के साथ सिनेमाघर पहुंचने की अपील की है।जबकि फिल्म के कार्यकारी निदेशक दर्शन औलख और फिल्म के निर्माता संदीप टोक्स ने कहा कि फिल्म दर्शकों के परीक्षण पर खरी उतरेगी ।

 

Tags: Pollywood , Tu Hovein Main Hovan , Jimmy Sheirgil , Kulraj Randhawa , Sajjan Adeeb , Delbar Arya , Jimmy Sheirgill Kulraj Randhawa Movie , Tu Hovein Main Hovan Movie , Tu Hovein Main Hovan Release Date , Tu Hovein Main Hovan Movie Release Date , Tu Hovein Main Hovan Movie Cast , Vakil Singh , Very Filmy Productions , Knock Media , Tu Hovein Main Hovan Trailer , Jai Arya , Sandeep Tokas , Dinesh Arya , Rampal Singh Grewal , Harry Pannu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD