Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कांकेर में आटो को ट्रक ने टक्कर मारी, 5 बच्चों की मौत

Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident, Raipur, Chhattisgarh, Kanker, Kanker Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांकेर/रायपुर , 09 Feb 2023

Last updated on: Feb 09, 2023, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्कूली बच्चों से भरे आटो को ट्रक ने टक्कर मारी दी, इस हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई है, वहीं चार घायल हैं। इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आटो में आठ बच्चे सवार थे। 

इस दुर्घटना में आटो में सवार पांच बच्चों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार बच्चे और ड्राइवर को गंभीर स्थिति में रायपुर उपचार के लिए भेजा गया है। बताया गया है कि कोरर थाना अंतर्गत ग्राम कोकानपुर में संचालित निजी स्कूल के बच्चे छुट्टी होने के बादएक निजी आटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। 

इस दौरान आयुष केंद्र कोरर के पास भानुप्रतापपुर मार्ग में चिलहटी मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने आटो को टक्कर मार दी। मुख्यमंत्री बघेल ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में पांच स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है। चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश हैं।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident , Raipur , Chhattisgarh , Kanker , Kanker Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD