Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

अब अपने खेतों में ट्रैक्टर चला रहे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, MS Dhoni, Mahendera Singh Dhoni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 09 Feb 2023

Last updated on: Feb 09, 2023, 00:00 IST

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने होम टाउन रांची में अपने खेतों में ट्रैक्टर चला रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्रैक्टर चलाते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया है। महज 18 घंटों में इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 3.3 मिलियन व्यूज मिले हैं और लगभग 70 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। 

इस वीडियो ने अब तक 33 लाख से ज्यादा लाइक्स भी बटोरे हैं। धोनी ने लगभग दो साल बाद सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "कुछ नया सीखने में अच्छा लगा, लेकिन काम पूरा करने में बहुत लंबा समय लगा।" जाहिर है, ट्रैक्टर से खेत की जुताई और समतलीकरण कैप्टन कूल के लिए भले नया अनुभव था, लेकिन उन्होंने इसे एंजॉय किया। 

धोनी ने लगभग तीन साल पहले 8 लाख रुपए में महिंद्रा स्वराज ट्रैक्टर खरीदा था। तब भी उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो डाला था। जब उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा था तो आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा था, मुझे हमेशा से लगता था कि धोनी ऐसे इंसान हैं जो सही फैसला करते हैं। 

उस व्यक्ति के पास सही निर्णय लेने की क्षमता है। सनद रहे कि फामिर्ंग में धोनी की गहरी दिलचस्पी है। वे पिछले तीन सालों से रांची में सैंबो नामक जगह पर अपने फॉर्म में फल और सब्जियां उगा रहे हैं। यह फॉर्म लगभग 55 एकड़ में फैला है, जहां वे अपने खेतों में सरसों से लेकर फूलगोभी तक और स्ट्रॉबेरी से लेकर पत्ता गोभी, अदरक, शिमला मिर्च तक उगा रहे हैं। 

ज्यादातर फसलें ऑर्गेनिक तरीके से उगाई जा रही हैं। सब्जियों और फलों की खेप लोकल मार्केट के साथ बाहर के शहरों में भेजी जा रही है। धोनी ने फॉर्म हाउस में तकरीबन 80 गाएं भी पाल रखी हैं। इन गायों का दूध भी स्थानीय बाजारों में बिक रहा है। इसके अलावा उन्होंने पिछले कुछ महीनों से कड़कनाथ नस्ल के मुर्गों का पालन भी शुरू कर दिया है। 

वह जब रांची में होते हैं, तो नियमित तौर पर अपने फॉर्म हाउस जाते हैं। उनकी पत्नी साक्षी, बचपन के मित्र सीमांत लोहानी उर्फ चित्तू भी कई बार उनके साथ दिखते हैं। उनकी पत्नी साक्षी भी अक्सर फॉर्म हाउस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , MS Dhoni , Mahendera Singh Dhoni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD