Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सी.ई.ओ मनीष गर्ग लाहौल में अटल टनल रोहतांग 10 हजार 75 फुट ऊंचे नॉर्थ पोर्टल में आयोजित हुआ स्वीप कार्यक्रम आईपीएल मंच से मतदाता जागरूकता का सन्देश रुबीना दिलैक गज़ल कोठारी के 'काम और पारिवारिक संतुलन' से हुई प्रेरित जगराओं में गरजे वड़िंग ; वोटरों की जरूरत को पूरा करने का लिया संकल्प होशियारपुर से कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार यामिनी गोमर ने नामांकन दाखिल किया कांग्रेस विभाजनकारी मुद्दों पर नहीं, बल्कि वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है :अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बहुसंख्यकयों के हक अल्पसंख्यकों को नहीं दिए जायेंगे : डॉ राजीव बिंदल सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू घर पहुंचने पर सुखविंदर बिंद्रा ने राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का गर्मजोशी से किया स्वागत पूर्व सांसदों ने श्री आनंदपुर साहिब का ध्यान नहीं रखा,जनता एक मौका मोदी को दें : डा. सुभाष शर्मा संगरूर और दिडबा में विभिन्न एसोसिएशनों द्वारा मीत हेयर को समर्थन की घोषणा मीत हेयर और अमन अरोड़ा ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई को सच्चाई की जीत बताया सत्यमेव जयते - यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है: आप पंजाब में मौजूदा शासन में सभी स्तरों पर गुंडागर्दी हो रही है : विजय इंदर सिंगला सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/शिमला , 08 Feb 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की और प्रदेश से संबंधित विभिन्न मामलों विशेषकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित की जा रही फोरलेन परियोजनाओं और अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

 मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश की फोरलेन परियोजनाओं विशेषकर कीरतपुर-मनाली, परवाणू-शिमला, चक्की-मटौर-शिमला, मण्डी-पठानकोट, नालागढ़-स्वारघाट, मुबारकपुर-अम्ब-नादौन और पावंटा साहिब-कालाअम्ब राजमार्ग के निर्माण कार्यों को गति प्रदान की जाए ताकि इनका कार्य समयबद्ध पूर्ण हो सके। उन्होंने टू-लेन हाईवे को फोरलेन में स्तरोन्नत करने और राष्ट्रीय राजमार्गों में टनल निर्मित करने के संबंध में भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुचारू यातायात तथा यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लाईओवर निर्माण तथा पर्वतमाला परियोजना के अन्तर्गत प्रदेश में प्रस्तावित रोपवे के निर्माण का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में आगामी पर्यटन सीजन के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्गों के मुरम्मत कार्य के लिए धनराशि जारी करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकतर पर्यटक सड़क मार्गों से आते हैं और इसे ध्यान में रखते हुए सड़क मार्गों को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में कार्यान्वित की जा रहीं केंद्र की ओर से वित्तपोषित परियोजनाओं के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने अन्तरराज्यीय संपर्क सुविधा के उन्नयन पर भी बल दिया और केन्द्रीय मंत्री ने इस पर अपनी सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के संबंध में उठाए गए विभिन्न मामलों पर कंेद्रीय मंत्री द्वारा हरसंभव सहायता और सहयोग के लिए आश्वासन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से पहाड़ी राज्य के प्रति उदारतापूर्ण रवैये के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें हिमाचल आने के लिए आमंत्रित किया।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, संजय अवस्थी, प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली तथा विधायक केवल सिंह पठानिया इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD