Thursday, 23 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के जल विद्युत प्रोजेक्टों पर वाटर सैस लगाने के फ़ैसले की निंदा बठिंडा शहर में 88.94 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाएं और पानी बचाएं- जिलाधीश कोमल मित्तल जल के उपयोग में अपने व्यवहार में लाएं आवश्यक बदलाव: सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत

 

अगर खतरा पैदा हुआ तो करेंगे कार्रवाई, बाइडेन की चीन को चेतावनी

Joe Biden, Washington, International Leader, US President, United States, White House, New York, America, #WhiteHouse, #NewYork, #UnitedStates, #America, #Washington

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 08 Feb 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर उसकी संप्रभुता को खतरा हुआ तो अमेरिका एक्शन लेगा। वो पिछले हफ्ते अमेरिकी हवाई क्षेत्र में एक चीनी जासूसी बैलून के प्रवेश करने की घटना के बारे में बात कर रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिए गए अपने दूसरे स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में बाइडेन ने बारीकियों में गए बिना कहा कि वो चीन के साथ संबंध को संघर्ष के बजाय एक प्रतियोगिता के रूप में देखते हैं। 

उन्होंने मंगलवार रात अपने संबोधन में कहा, जैसा कि हमने पिछले सप्ताह स्पष्ट किया था, अगर चीन हमारी संप्रभुता को खतरा पैदा करता है, तो हम अपने देश की रक्षा के लिए कार्रवाई करेंगे और हमने किया। संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को 4 फरवरी को अटलांटिक महासागर के ऊपर एक अमेरिकी एफ-22 फाइटर जेट ने मार गिराया। 

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने 2 फरवरी को कहा था कि वे हवा में एक अजीब वस्तु देख रहे हैं और इसे नीचे गिराने से पहले पानी के ऊपर पहुंचने तक इंतजार किया। अधिकारियों ने इसे अमेरिकी संप्रभुता और आंतरिक कानूनों का उल्लंघन बताया। गुब्बारे को मार गिराए जाने के एक दिन बाद दक्षिण कैरोलाइना में मर्टल बीच के तट पर इसके मलबे को निकाला गया। 

घटना के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बीजिंग की यात्रा रद्द कर दी, जिसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक बैठक भी शामिल थी। चीन ने हालांकि पूरी घटना पर खेद जताया था और कहा था ये बैलून भटक गया था। अपने मंगलवार रात के संबोधन में, बाइडेन ने यूक्रेन पर भी बात की। 

कीव के खिलाफ मॉस्को के चल रहे युद्ध के बीच उन्होंने यूक्रेन की जब तक संभव हो मदद करने के लिए अपने प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया।अमेरिका ने यूक्रेन को रूसी आक्रमण का सामना करने में मदद करने के लिए अरबों मूल्य के सैन्य उपकरण भेजे हैं, और उसने ऐसा करने के लिए नाटो और अन्य सहयोगियों को एकजुट किया है। हमने नाटो को एकजुट किया और एक वैश्विक गठबंधन बनाया। हम (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन की आक्रामकता के खिलाफ खड़े हैं, उन्होंने कहा।

 

Tags: Joe Biden , Washington , International Leader , US President , United States , White House , New York , America , #WhiteHouse , #NewYork , #UnitedStates , #America , #Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD