Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

कर्नाटक वोट के बदले रिश्वत मामले में चुनाव आयोग बीजेपी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Randeep Singh Surjewala, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Feb 2023

Last updated on: Feb 07, 2023, 00:00 IST

कांग्रेस ने बीजेपी पर कर्नाटक के आगामी चुनावों के लिए वोट के बदले में रिश्वत की पेशकश करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को मामले की शिकायत कर दखल करने की अपील की है। दरअसल पिछले दिनों कर्नाटक से बीजेपी विधायक रमेश जरकीहोली का एक वीडियो वायरल हुआ था। 

इसमें वो कह रहे हैं कि वोटरों को छह हजार रुपये कैश और गिफ्ट देंगे। कांग्रेस ने मंगलवार को चुनाव आयुक्त से मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई और विधायक रमेश जारकीहोली के खिलाफ शिकायत की है।

कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आयोग को सौंपे ज्ञापन में कहा, 22 जनवरी 2023 को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश जरकीहोली ने कर्नाटक के बेलगावी में घोषणा की कि आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्येक मतदाता को 6,000 रूपए देगी। 

सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में कहा, बीजेपी कर्नाटक की जनता का अपमान कर रही है। चुनाव आयोग से पहले हमने इस बारे में कर्नाटक पुलिस से भी शिकायत कर मामला दर्ज करवाया है। हमने चुनाव आयोग से मांग की है कि भाजपा के नेताओं पर रिश्वत देकर वोट खरीदने का मुकदमा दर्ज किया जाए। 

ये हजारों करोड़ के लेनदेन जनता से लूटे भ्रष्ट पैसे से ही होने वाला है इसलिये समय रहते चेतकर आयोग को कड़ी कर्रवाई करनी चाहिए।इस मामले में साफ तौर पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य और केंद्रीय नेतृत्व दोनों के ज्ञान से रमेश जरकीहोली द्वारा घोषणा के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। 

उन्होंने कहा कि जाहिर है, मतदाताओं को रिश्वत देने की इस सुनियोजित साजिश के पीछे कई लोग हैं, यह लोकतंत्र को हथियाने का एक खुल्लमखुल्ला प्रयास है और भारतीय दंड की धारा 171बी, धारा 120बी, धारा 506 के तहत अपराध है। कर्नाटक में लोकतंत्र को बचाने के लिए भी यही जरूरी है कि मामले में चुनाव आयोग कार्रवाई करे। 

उन्होंने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए स्पष्ट रूप से एक ठोस साजिश है और हम आयोग से जांच करने और न केवल संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं बल्कि प्रमुख की भूमिकाओं की भी जांच करने का आग्रह करते हैं।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD