Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सानिया मिर्जा अबु धाबी ओपन के पहले दौर में बाहर

Sports News, Tennis, Tennis Player, Sania Mirza, Abu Dhabi Open
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबु धाबी , 07 Feb 2023

Last updated on: Feb 07, 2023, 00:00 IST

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी युगल जोड़ीदार बेथानी माटेक-सैंड्स अबु धाबी ओपन डब्ल्यूटीए 500 टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं है। यह भारतीय स्टार के करियर का अंतिम मैच था। सानिया और बेथानी सोमवार को महिला युगल के पहले दौर में बेल्जियम-जर्मन जोड़ी कस्र्टन फ्लिपकेन्स और लौरा सीगमंड से 3-6, 4-6 से हार गईं। 

इस हार से छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया अपने संन्यास के करीब पहुंच गई। उन्होंने 27 फरवरी से शुरू होने वाली दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद रैकेट छोड़ने की घोषणा की थी, जहां एक और अमेरिकी मैडिसन कीज महिला युगल में उनकी जोड़ीदार होंगी। पिछले महीने, सानिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल उपविजेता के रूप में अपने शानदार ग्रैंड स्लैम करियर का अंत किया। 

भारतीय खिलाड़ी और पार्टनर रोहन बोपन्ना को ब्राजील की जोड़ी, लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस के हाथों 7-6 (2), 6-2 से हार का सामना करना पड़ा था। दिलचस्प बात यह है कि सानिया ने अपना पहला मेजर 2009 में मेलबर्न पार्क में ही हासिल किया, जब उन्होंने महेश भूपति के साथ जोड़ी बनाई थी। 

उन्होंने उसी स्थान पर अपने शानदार ग्रैंड स्लैम करियर का अंत किया। 2009 से 2016 तक, सानिया मिर्ज़ा ने छह ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीते, जिसमें महिला युगल और मिश्रित युगल में तीन-तीन खिताब शामिल हैं। 2015 में, वह महिला युगल रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 भी बन गईं। 

सानिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल फाइनल के बाद कहा, मेरे पेशेवर करियर की यात्रा 2005 में मेलबर्न में शुरू हुई, जब मैंने 18 साल की उम्र में तीसरे दौर में सेरेना विलियम्स के खिलाफ खेला था। उन्होंने कहा, मुझे यहां बार-बार आने और यहां कुछ खिताब जीतने का सौभाग्य मिला है। मेरे ग्रैंड स्लैम करियर को समाप्त करने के लिए इससे बेहतर जगह और कोई नहीं है।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Sania Mirza , Abu Dhabi Open

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD