Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

अवैध कब्जों को हटाने के लिए सांझा कार्यवाही कमेटी बनाई जायेगी : डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

जी-20 सम्बन्धी किये जा रहे कामों का जायज़ा लेने के लिए अमृतसर ज़िला प्रशासन के साथ की मीटिंग

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Harbhajan Singh ETO, Kuldeep Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Feb 2023

Last updated on: Feb 06, 2023, 00:00 IST

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल और बिजली और लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ की तरफ से जी-20 सम्मेलन सम्बन्धी अमृतसर शहर में किये जा रहे अलग-अलग कामों का जायज़ा लेने के लिए अमृतसर के ज़िला प्रशासन के साथ आज मीटिंग की गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरवरी के अंत तक सभी काम मुकम्मल कर लिए जाएँ और कामों की गुणवत्ता की तरफ विशेष ध्यान दिया जाये क्योंकि यह काम सिर्फ़ जी-20 के कारण ही नहीं किये जाने चाहिए, बल्कि बढ़िया गुणवत्ता के होने चाहिएं जिससे इन विकास कामों का लोगों को लंबे समय तक लाभ मिल सके।

डॉ. निज्जर ने अधिकारियों को पुराने तरीकों की जगह नयी सोच और नये तरीके से काम करने की हिदायत की। उन्होंने कहा कि जी-20 सम्मेलन के मद्देनज़र शहर को सुंदर बनाने के लिए विकास कार्य किये जा रहे हैं। शहर को साफ़-सुथरा रखना हमारा फर्ज है। शहर के ट्रैफ़िक प्रबंधों सम्बन्धी डॉ. निज्जर ने कहा कि ज़िला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम और नगर सुधार ट्रस्ट के सदस्यों की सांझा एक्शन कमेटी बनाई जायेगी, जिससे शहर में से नाजायज कब्जों को हटा कर ट्रैफ़िक व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सख़्त शब्दों में हिदायत की कि बी. आर. टी. एस. की टूटी गरिल्लों की जगह तुरंत नयी गरिल्लें लगाई जाएँ। इसके इलावा बी. आर. टी. एस. रूट पर कोई और वाहन नहीं चलना चाहिए, सिर्फ़ बी. आर. टी. एस. बसें ही चलनीं चाहिएं। उन्होंने कहा कि बी. आर. टी. एस. में यातायात को कंट्रोल करने के लिए बूम बैरियर भी लगाए जाएँ।

इस मीटिंग में स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह, ज़िला योजना कमेटी के चेयरमैन श्री जसप्रीत सिंह, डिप्टी कमिश्नर श्री हरप्रीत सिंह सूदन, कमिश्नर नगर निगम श्री सन्दीप ऋषि, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर शहरी विकास श्रीमती अमनदीप कौर, मुख्य प्रशासक पुड्डा श्री रजत ओबराए, एस. डी. एम बाबा बकाला मैडम अलका कालिया, एस. पी. अमनदीप कौर और अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harbhajan Singh ETO , Kuldeep Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD