Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्रीय बजट में मनरेगा, खाद्य सुरक्षा में कमी पर चिंता जताई

Naveen Patnaik, Biju Janata Dal, Chief Minister of Odisha, BJD, Bhubaneswar, Odisha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 01 Feb 2023

Last updated on: Feb 01, 2023, 00:00 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को 2023-24 के केंद्रीय बजट में मनरेगा और खाद्य सुरक्षा योजना के लिए धन में कमी पर चिंता प्रकट की। पटनायक ने कहा कि बजट में कुछ अच्छे पहलू हैं, जिनकी सराहना की जानी चाहिए और कुछ चिंताएं हैं, जिन पर गौर करने और उन्हें दूर करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा, "मुझे मनरेगा के लिए धन की भारी कमी के बारे में चिंता है। इससे गरीब लोगों पर असर पड़ेगा। खाद्य सुरक्षा बजट में कमी के साथ-साथ खरीद में कमी से गरीब लोगों के साथ-साथ किसानों पर भी असर पड़ेगा।"2021-22 में खरीद पर करीब 80,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि इस बजट में करीब 60,000 करोड़ रुपये ही रखे गए हैं। 

उन्होंने कहा कि इससे फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचने में गंभीर समस्या होगी। सीएम ने कहा, वित्तवर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, इस बजट में इस उद्देश्य के लिए केवल 1.37 लाख करोड़ रुपये रखे गए हैं। 

पटनायक ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कमी या वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि आयुष्मान भारत योजना के लिए बजट प्रावधान पूरे देश के लिए 7,200 करोड़ रुपये है, जबकि ओडिशा अकेले निजी सुविधाओं में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) पर लगभग 2,400 करोड़ रुपये खर्च करता है। 

उन्होंने कहा, "अगर हम सरकारी सुविधाओं को शामिल करते हैं, तो यह बीएसकेवाई के तहत लगभग 6,000 करोड़ रुपये सालाना होगा। स्वास्थ्य हमारे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और हम निवेश और ईमानदार प्रयासों में विश्वास करते हैं।"ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के लिए कड़ा दबाव बना रहे ओडिशा के भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए पटनायक ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि भाजपा का राज्य नेतृत्व ओडिशा के लोगों के साथ छल करना बंद कर देगा। 

बजट में केंद्र द्वारा उठाए गए अच्छे कदमों के बारे में उन्होंने कहा कि पूंजी निवेश में वृद्धि, पेयजल पहलों को समर्थन और ग्रामीण आवास में वृद्धि से विकास में तेजी आएगी। उन्होंने बाजरा पर प्रधानमंत्री के जोर का भी स्वागत किया। ओडिशा मिलेट मिशन को देश में एक अग्रणी पहल बताते हुए पटनायक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बजट में मोटे अनाज को महत्व दिया गया है। 

उन्होंने कहा, "नई दुनिया की तकनीकों, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स आदि पर ध्यान देना सराहनीय है। ये बजट के कुछ अच्छे पहलू हैं। आदिम जनजातीय समूहों पर ध्यान देना एक स्वागत योग्य कदम है।"

 

Tags: Naveen Patnaik , Biju Janata Dal , Chief Minister of Odisha , BJD , Bhubaneswar , Odisha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD