Sunday, 26 March 2023

 

 

खास खबरें एस.ओ.एस. इंटरनेशनल के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से भेंट की उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने उपराज्यपाल से भेंट की नगरोटा और काजीगुंड में कोई ट्रक नहीं रुकेगा : डॉ. अरुण कुमार मेहता खनन सचिव अमित शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया अटल डुल्लू ने बीज गुणन फार्म चिनौर का निरीक्षण किया कठुआ प्रशासन 27 मार्च को ‘युवा महोत्सव‘ की मेजबानी करेगा डीडीसी किश्तवाड़ ने युवाओं के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने फूड फोर्टिफिकेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह

 

निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

औरंगाबाद , 31 Jan 2023

संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में आज यहां आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मिशन की आध्यात्मिक निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सान्निध्य में 48 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधे। महाराष्ट्र के 56वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के समापन के बाद उसी स्थान पर औरंगाबाद के बिडकीन डीएमआयसी में यह समारोह संपन्न हुआ।

मिशन के सामाजिक सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत सादे, पर प्रभावशाली ढंग से आयोजित इस समारोह का शुभारंभ निरंकारी मिशन के पारंपरिक ‘जयमाला’ एवं ‘सांझा हार’ से हुआ।संगीत के बीच पवित्र मंत्र स्वरुप 4 निरंकारी लांवां पढ़ी गयी एवं हर लांवां के अंत में सद्गुरु माता जी, निरंकारी राजपिता जी एवं अन्य श्रद्धालु भक्तों द्वारा इन नव परिणीत जोड़ों पर फूलों की वर्षा की गई।

विवाह समारोह के अंत में इन नव विवाहित जोड़ों को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपनी दिव्य वाणी द्वारा आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि आज इस समारोह में दुल्हे और दुल्हनों के परिणय सूत्र में बंधने से दोनों ओर के परिवारों का मिलन हुआ है तो दोनों ने एक-दूसरे के परिवार को अपनाना है।आपस में ताल मेल रखते हुए प्रेम, नम्रता आदि दिव्य गुणों को अपनाकर जीवन में आने वाली कठिनाईयों को सुलझाना है। 

निरंकारी शादियों की विशेषता दर्शाने वाला जो सांझा हार है वह इसी बात का प्रतीक है कि गृहस्थ की जिम्मेदारी वर एवं वधू दोनों की है ।  जीवन में सत्संग, सेवा, सिमरण करते हुए निराकार प्रभू को प्राथमिकता देनी है। अंत में सत्गुरु माता जी ने नव विवाहित जोड़ों को जीवन का आध्यात्मिक पहलू मजबूत रखते हुए उनके जीवन में हर प्रकार के खुशियों की मंगल कामना की।

समारोह की विशेषताएँ

आज के इस समारोह का स्वरुप आंतर्राज्यिक था । इस विवाह समारोह में महाराष्ट्र से मुंबई, औरंगाबाद, चिपलून, नाशिक, सोलापूर, डोंबिवली, सातारा, नागपूर, रायगड, पुणे, कोल्हापूर एवं अहमदनगर क्षेत्रों से दुल्हे एवं दुल्हनें शामिल थी। महाराष्ट्र के अतिरिक्त पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली से भी दुल्हे, दुल्हनें इस समारोह में शामिल थी।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD