Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोलकाता में 10 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

Crime News India, Crime News, Kolkata, Crime News Kolkata, Special Task Force, STF, Police, Kolkata Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 31 Jan 2023

Last updated on: Jan 31, 2023, 00:00 IST

कोलकाता पुलिस के एसटीएफ ने मंगलवार सुबह 10 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर एसटीएफ के जवानों ने दक्षिण कोलकाता में एक आवास पर छापा मारा और जाली नोटों की खेप के साथ अब्दुर रज्जाक खान और साहेर अली को गिरफ्तार किया। 

एक अधिकारी ने कहा, उनके पास से कुल 2,000 नकली नोट बरामद किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की कीमत 500 रुपये है। खान और अली दोनों असम के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 489बी, धारा 489सी और 102बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार दोनों लोगों को मंगलवार को कोलकाता की एक निचली अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति संभवत: नकली नोटों के कारोबार में शामिल बड़े रैकेट का हिस्सा हैं। रैकेट के सरगना के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए एसटीएफ के जवान उनसे पूछताछ कर रहे हैं। 

तीन सप्ताह के अंतराल के भीतर कोलकाता में एसटीएफ के अधिकारियों द्वारा जाली नोटों की यह दूसरी बड़ी बरामदगी है। इससे पहले 8 जनवरी को, एक रकुमुल शेख को 1,50,000 रुपये के नकली नोटों के साथ तोपसिया इलाके में उसके आवास से गिरफ्तार किया गया था। शेख मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला था। वह पहले भी नकली नोटों के रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Kolkata , Crime News Kolkata , Special Task Force , STF , Police , Kolkata Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD