Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मप्र में खेलो इंडिया का आगाज

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, Bhopal, Madhya Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Khelo India Youth Games, KIYG, Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 30 Jan 2023

Last updated on: Jan 30, 2023, 00:00 IST

मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सोमवार को भोपाल में आगाज हुआ। इस आयेाजन का केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने इस मौके पर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खेलों को जिस ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है, उसका एक उदाहरण आज आपके सामने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह पाचंवा एडिशन है। 

नौ शहरों में 13 दिन तक यह आयोजन चलेगा और इसमें 6 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह कहीं और नहीं मध्य प्रदेश की इस धरती पर होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स पिछली बार जब हरियाणा में हुआ तो 12 रिकॉर्ड टूटे थे जिसमें से 11 रिकॉर्ड लडकियों ने तोडे थे। अब मध्य प्रदेश की धरती पर देखते हैं इस बार कितने रिकॉर्ड टूटते हैं। 

उन्होंने कहा कि एक ओर रिकॉर्ड खिलाडी तोडेगे तो दूसरी ओर मैं मध्य प्रदेश वासियों से आग्रह करता हूं कि आप स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में आएं, ताकि अगला कोई आयोजन जैसे नैशनल गेम्स या दूसरे आयोजन करने हो तो लगे कि इसका मौका मध्य प्रदेश को मिले। 

मध्य प्रदेश वासियों से आग्रह है कि सबका दिल जीत लो, आप ऐसा आयोजन करके दिखा दो। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल के लिए खेलो इंडिया का बजट बढ़ाकर 3200 करोड़े रुपये कर दिया गया है। खेलों का बजट भी बढ़ा दिया गया है। ठाकुर ने कहा कि अमूमन जब कोई भी बड़ा टूर्नामेंट होता है, उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाडियों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। 

इस बार मलखंभ जैसे खेल को भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किया गया है। अब यह रीजनल नहीं बल्कि नेशनल गेम हो गया है। जल्द ही यह इंटरनेशनल गेम बनेगा, ऐसा मुझे उम्मीद है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस आयोजन में खेल भावना की जीत होनी चाहिए। 

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निशीथ, मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया कार्यक्रम में उपस्थित थे। राज्य में यह खेल 13 दिनों तक चलने वाले हैं। इस महाकुंभ में 27 खेल स्पर्धाओं में देश भर से करीब छह हजार खिलाड़ी करीब तीन सौ स्वर्ण पदक समेत 900 से अधिक पदकों के लिए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। मध्य प्रदेश के आठ शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट और महेश्वर और दिल्ली इस यूथ गेम्स के विभिन्न खेल आयोजनों की मेजबानी कर रहे हैं।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , Bhopal , Madhya Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Khelo India Youth Games , KIYG , Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD