Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

तोड़ने और बांटने की राजनीति से देश का भला नहीं होगा : प्रियंका गांधी वाड्रा

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Rahul Gandhi, Bharat Jodo Yatra, Srinagar, Jammu And Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 30 Jan 2023

Last updated on: Jan 30, 2023, 00:00 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि 'तोड़ो और बांटो' की राजनीति से भारत को मदद नहीं मिलेगी, जिसकी बुनियाद शांति, एकता और प्रेम रही है। सोमवार को यहां पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, जब राहुल कश्मीर की ओर बढ़े, तो उन्होंने मां और मुझे एक संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें यह महसूस हो रहा है कि वह घर जा रहे हैं।  

जब उन्होंने यात्रा शुरू की, तो हम सभी को आशंका थी कि लोगों की प्रतिक्रिया क्या होगी, क्या राहुल का अच्छा स्वागत होगा, क्या लोग उनसे मिलने आएंगे। इस यात्रा ने साबित कर दिया है कि हमारे संविधान में निहित शांति, एकता और प्रेम के मूल तत्व अभेद्य हैं। भारी बर्फबारी के बीच आज की रैली में शामिल होकर कश्मीर के लोगों ने फिर से देश को उम्मीद की किरण दी है और मुझे विश्वास है कि यह संदेश पूरे देश में फैलेगा।

प्रियंका ने कहा, तोड़ने और बांटने की राजनीति इस देश की मदद नहीं करेगी। शांति, एकता और प्रेम ही आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है और कश्मीर उस आदर्श पर कायम है। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिए गए प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद देती हूं। पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रैली में कहा, राहुल, आपने कहा था कि आप कश्मीर आए हैं, यह आपका घर है। 

मुझे उम्मीद है कि गोडसे की विचारधारा ने जम्मू-कश्मीर से जो छीन लिया, वह बहाल होगा। आज देश राहुल गांधी में आशा की किरण देख सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से देश के पश्चिम से पूर्व की ओर एक और यात्रा करने को कहा। 

प्रियंका ने कहा, यात्रा के इस अंतिम समारोह पर, मैं अपनी पार्टी की ओर से राहुल गांधी को बधाई देती हूं। यह यात्रा सफल रही है। इस यात्रा ने दिखाया है कि देश में ऐसे लोग हैं जो भाजपा को पसंद करते हैं, लेकिन भाईचारा की विचारधारा के हिमायती लोग भी हैं। उमर अब्दुल्ला ने कहा, मैं राहुल गांधी से पश्चिम से पूर्व की यात्रा करने का अनुरोध करता हूं। मैं उनके साथ चलना चाहूंगा।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Rahul Gandhi , Bharat Jodo Yatra , Srinagar , Jammu And Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD