Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

झूलन गोस्वामी, मिताली राज ने अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर टीम की प्रशंसा की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Jhulan Goswami, Mithali Raj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jan 2023

Last updated on: Jan 30, 2023, 00:00 IST

अनुभवी क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और मिताली राज ने अंडर-19 टी20 विश्व कप चैंपियन बनने पर भारतीय महिला टीम की जमकर तारीफ की। रन-चेज के बाद एक शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ भारत ने फाइनल में इंग्लैंड पर जीत हासिल की। भारत ने मैच सात विकेट और छह ओवर शेष रहतेअपने नाम कर लिया। 

भारतीय गेंदबाज तीता साधु और अर्चना देवी ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया था। टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए थे। साधु ने इस दौरान चार ओवर में केवल छह रन दिए और दो विकेट चटकाए। झूलन ने ट्विटर पर कहा, "ऐतिहासिक जीत। 

हमारी अंडर-19 टीम पर गर्व है। शानदार प्रदर्शन। सभी खिलाड़ियों को बधाई। यह जीत लाखों लोगों को प्रेरित करेगी।"मिताली ने ट्वीट किया, "भारतीय अंडर 19 टीम को बधाई। इस शानदार जीत से पता चलता है कि पूरे टूर्नामेंट में आपका कितना दबदबा रहा है। यह जीत और भी खास है क्योंकि यह महिलाओं की पहली जीत है।"

वर्तमान भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर और बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी अपने जूनियर समकक्षों की प्रशंसा की। हरमनप्रीत ने कहा, आप हमारे लिए एक प्रेरणा रही हैं। आपने ने देश का नाम रोशन किया है। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है, जो विश्व प्रतियोगिता का हिस्सा रही हैं। 

मंधाना ने कहा, "चैंपियंस ऑफ द वल्र्ड। गर्व है।। उद्घाटन सीजन में चैंपियंस ने इसे और भी खास बना दिया है। यह सिर्फ शुरूआत है।"वहीं, दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंगुलकर, रोहित शर्मा ने भी टीम को इस खास जीत के लिए बधाई दी है। साथ ही बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी भारतीय महिला टीम को जीत के लिए बधाई दी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Jhulan Goswami , Mithali Raj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD