Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें जींद में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तिरंगा यात्रा स्मार्ट राशन डीपू जल्द शुरू किये जाएं : लाल चंद कटारूचक्क केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया

 

झूलन गोस्वामी, मिताली राज ने अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर टीम की प्रशंसा की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Jhulan Goswami, Mithali Raj

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jan 2023

अनुभवी क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और मिताली राज ने अंडर-19 टी20 विश्व कप चैंपियन बनने पर भारतीय महिला टीम की जमकर तारीफ की। रन-चेज के बाद एक शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ भारत ने फाइनल में इंग्लैंड पर जीत हासिल की। भारत ने मैच सात विकेट और छह ओवर शेष रहतेअपने नाम कर लिया। 

भारतीय गेंदबाज तीता साधु और अर्चना देवी ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया था। टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए थे। साधु ने इस दौरान चार ओवर में केवल छह रन दिए और दो विकेट चटकाए। झूलन ने ट्विटर पर कहा, "ऐतिहासिक जीत। 

हमारी अंडर-19 टीम पर गर्व है। शानदार प्रदर्शन। सभी खिलाड़ियों को बधाई। यह जीत लाखों लोगों को प्रेरित करेगी।"मिताली ने ट्वीट किया, "भारतीय अंडर 19 टीम को बधाई। इस शानदार जीत से पता चलता है कि पूरे टूर्नामेंट में आपका कितना दबदबा रहा है। यह जीत और भी खास है क्योंकि यह महिलाओं की पहली जीत है।"

वर्तमान भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर और बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी अपने जूनियर समकक्षों की प्रशंसा की। हरमनप्रीत ने कहा, आप हमारे लिए एक प्रेरणा रही हैं। आपने ने देश का नाम रोशन किया है। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है, जो विश्व प्रतियोगिता का हिस्सा रही हैं। 

मंधाना ने कहा, "चैंपियंस ऑफ द वल्र्ड। गर्व है।। उद्घाटन सीजन में चैंपियंस ने इसे और भी खास बना दिया है। यह सिर्फ शुरूआत है।"वहीं, दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंगुलकर, रोहित शर्मा ने भी टीम को इस खास जीत के लिए बधाई दी है। साथ ही बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी भारतीय महिला टीम को जीत के लिए बधाई दी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Jhulan Goswami , Mithali Raj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD