Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

3 फरवरी को देखें प्रेरित निर्माताओं द्वारा शानदार प्रस्तुति "कली जोट्टा"

फिल्म में सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा और वामिका गब्बी हैं

Pollywood, Neeru Bajwa, Satinder Sartaaj, Wamiqa Gabbi, Prince Kanwaljit Singh, Vijay Kumar Arora, Harinder Kour, Kali Jotta, Kali Jotta Release Date, Kali Jotta Cast, Kali Jotta Movie, Kali Jotta Movie Release Date, Neeru Bajwa Entertainment, U&I Filmz, VH Entertainment, Sunny Raj, Sarla Rani, Varun Arora, Santosh Subhash Thite, Kali Jotta Movie Producer, Kali Jotta Producer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंजाब , 30 Jan 2023

Last updated on: Jan 30, 2023, 00:00 IST

फिल्म जगत का बढ़ा एहम हिस्सा होने के बावजूद, निर्माताओं को शायद सबसे कम मान्यता दी जाती है लेकिन साथ ही, फिल्म जगत के सबसे कठिन पेशेवर भी कहलाते हैं। पंजाबी फिल्म उद्योग के लगातार बढ़ते पैमाने के साथ, सूची में कई नाम जुड़ रहे हैं, सनी राज, सरला रानी, वरुण अरोड़ा और संतोष सुभाष थीटे जो अपनी फिल्म 'कली जोट्टा' 3 फरवरी को सिनेमा घरों में पेश करने के लिए तैयार हैं ये फिल्म नीरू बाजवा एंटरटेनमेंट, U&I फिल्म्स और VH एंटरटेनमेंट के तहत पेश की जाएगी।

इन प्रोडक्शन कंपनियों के माध्यम से हमें कोका, पाणी च मधानी, लौंग लाची 2, मां दा लाडला, इत्यादि कई पंजाबी हिट फिल्में मिली हैं। 3 फरवरी को सिनेमा घरों में विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित रोमांटिक पीरियड-ड्रामा 'कली जोट्टा' दिखाई जाएगी, जिसमें सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा और वामिका गब्बी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

निर्माता-अभिनेत्री नीरू बाजवा ने इस फिल्म पर कहा, "मैं हमेशा पंजाबी संस्कृति और भाषा की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूँ, जैसा कि हर कोई मेरे काम के माध्यम से देख सकता है। मैंने हमेशा अपनी विरासत का सम्मान करते रहने का प्रयास किया है। मुझे बहुत ख़ुशी है की ऐसी कहानी और ऐसा किरदार मुझे मिला, उम्मीद है की दर्शकों को हमारी मेहनत खूब पसंद आएगी।"

फिल्म पर बात करते हुए, निर्माता सरला रानी ने कहा, "मैं फिल्म का हिस्सा बनकर जो ख़ुशी महसूस कर रही हूँ, उसे बयान करना मेरे लिए आसान नहीं है। एक ऐसी कहानी जो हम सभी ने शायद सुनी है जिसे इस फिल्म के माध्यम से सब महसूस करेंगे। इस तरह के मेहनती स्टार कास्ट के साथ इस फिल्म पर एक निर्माता के रूप में काम करना बहुत ख़ुशी की बात थी।"

निर्माता सनी राज ने फिल्म के लिए अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, "एक अविश्वसनीय स्टार कास्ट होने के अलावा, मुझे इस तरह के मेहनती फिल्म निर्देशक दादू (विजय कुमार अरोरा) के साथ इस नाज़ुक विषय को आगे लाने में बेहद अच्छा महसूस हुआ है। मैं इस फिल्म और इसके गानों के लिए दर्शकों के प्यार की बहुत सराहना करता हूँ।"

निर्माता वरुण अरोड़ा ने फिल्म पर कहा, "मैं अपनी पहली निर्मित फिल्म 'कली जोट्टा' की पेशकश करने के लिए वास्तव में रोमांचित हूँ। एक प्रेम कहानी जो कई मोड़ लेकर कहानी में विकसित होती है, हर किसी को हैरान कर देगी। हम बहुत समय से इस कहानी को दर्शकों तक पहुँचाना चाहते थे जो अब आखिरकार सिनेमा घरों में देखने के लिए रिलीज़ होगी जिसके लिए मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए रोमांचित हूँ।"

निर्माता संतोष सुभाष थीटे ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने हमेशा पंजाबी दर्शकों के लिए एक नई कहानी पेश करने का प्रयास किया है, और हम सभी ने जो कड़ी मेहनत की है, वह निश्चित रूप से 3 फरवरी को सिनेमाघरों में चमकेगी। मुझे विश्वास है कि दर्शक इस फिल्म को खुली बाहों से स्वीकार करेंगे।"

English: A Stint Of Producers Being The Backbone Of The Upcoming Film ‘Kali Jotta’ Releasing On 3rd February

 

Tags:
Pollywood , Neeru Bajwa , Satinder Sartaaj , Wamiqa Gabbi , Prince Kanwaljit Singh , Vijay Kumar Arora , Harinder Kour , Kali Jotta , Kali Jotta Release Date , Kali Jotta Cast , Kali Jotta Movie , Kali Jotta Movie Release Date , Neeru Bajwa Entertainment , U&I Filmz , VH Entertainment , Sunny Raj , Sarla Rani , Varun Arora , Santosh Subhash Thite , Kali Jotta Movie Producer , Kali Jotta Producer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD