Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डेरिल मिचेल ने आखिरी ओवर में सारा अंतर पैदा किया : वाशिंगटन सुंदर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, 1st T20I, India, New Zealand, India Vs New Zealand, Washington Sundar, Daryl Mitchell
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 28 Jan 2023

Last updated on: Jan 28, 2023, 00:00 IST

भारत के ऑफ स्पिन आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का मानना है कि डेरिल मिचेल के भारत के खिलाफ पहले टी20 में शुक्रवार को आखिरी ओवर में मारे गए 27 रनों ने दोनों टीमों के बीच सारा अंतर पैदा किया। मिचेल ने 30 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाये। न्यूजीलैंड की पारी का आखिरी ओवर शुरू होने से पहले उनका स्कोर 149/6 था और वे 160 से आगे जाते दिखाई नहीं दे रहे थे लेकिन मिचेल ने अर्शदीप सिंह के पारी के आखिरी ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 27 रन बटोरे। 

न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 21 रन से जीता।सुंदर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "डेरिल की पारी उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और जैसा मैंने कहा कि 150 पार स्कोर होता और हम उस स्कोर तक जाते बहुत खुश होते लेकिन मिचेल ने शानदार अर्धशतक बनाकर सारा अंतर पैदा कर दिया। 

वह आखिरी तक खेले और अंतिम ओवर में अंतर पैदा किया।"उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस तरह के ओवर टी20 क्रिकेट में होंगे और इस मैच में एक-दो मौकों पर ऐसा हो गया है। आप देख सकते हैं कि तीन-चार ओवरों में 15 या उससे ज्यादा रन बने। यह प्रारूप इसी तरह का है।"

बल्ले से सुंदर ने भारत की तरफ से एकतरफा संघर्ष किया। उन्होंने नंबर छह पर आते हुए 25 गेंदों में अर्धशतक बनाया जो टी20 में उनका पांचवां अर्धशतक है। दोनों टीमों के कप्तानों ने पिच की प्रकृति पर आश्चर्य व्यक्त किया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "किसी ने नहीं सोचा था कि यह विकेट ऐसे व्यवहार करेगी। 

दोनों टीमें हैरान रह गई। न्यूजीलैंड ने बेहतर क्रिकेट खेला। नई गेंद, पुरानी गेंद से ज्यादा घूम रही थी। जिस तरह से गेंद घूम रही थी और उछल रही थी, उसने हमें चौंकाया, लेकिन जब तक मैं और सूर्य बल्लेबाजी कर रहे थे, हमें लगा कि चेज कर लेंगे। अंत में हमने 25 रन ज्यादा दे दिए। 

जिस तरह से वॉशिंगटन ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग की ऐसा लगा न्यूजीलैंड का सामना भारत से नहीं वॉशिंगटन से था। अगर वह और अक्षर जैसे खेल रहे हैं वैसे ही जारी रखते हैं तो इससे भारतीय क्रिकेट को काफी मदद मिलेगी।"प्लेयर ऑफ द मैच बने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, "मुझे लगता है कि पिच थोड़ी आश्चर्यचकित कर देने वाली थी, यह दूसरी पारी में काफी घूमी। 

वनडे सीरीज में काफी रन देखने के बाद गेंद को घूमते देखना अच्छा लगा। मुझे नहीं लगता कि हम कभी भी आश्वस्त थे। डेरिल मिचेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। टॉस के समय हम गेंदबाजी करने के बारे में सोच रहे थे क्योंकि मैदान शुरू से ही ओस से तर था, लेकिन कभी भी ज्यादा खराब नहीं हुआ। पावरप्ले में नई और स़ख्त गेंद काफी घूम रही थी।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , 1st T20I , India , New Zealand , India Vs New Zealand , Washington Sundar , Daryl Mitchell

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD