Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'फुकरे 3' में शामिल ना होने पर अली फजल ने जारी किया बयान

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ali Fazal, Fukrey, Fukrey 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jan 2023

Last updated on: Jan 27, 2023, 00:00 IST

अभिनेता अली फजल 'फुकरे 3' के तीसरे पार्ट में जफर के रूप में वापसी नहीं करेंगे। दूसरे कामों में व्यस्त होने की वजह से वह समय नहीं निकाल पा रहे हैं। 'फुकरे 3' की रिलीज की तारीख की घोषणा के बीच, पोस्टर ने हलचल पैदा कर दी क्योंकि इसमें चौथे 'फुकरा' अली फजल नहीं थे। 

उन्होंने अब बयान जारी कर कहा है कि वह तीसरी किस्त का हिस्सा नहीं बनेंगे। अली ने एक बयान में कहा, "तो जफर आएगा या नहीं? सब यही पूछ रहे हैं बार बार। सॉरी साथियों, इस बार नहीं।"उन्होंने आगे कहा, "जफर भाई को कभी गुड्डू भइया भी बनना पड़ता है। और दो ब्रह्मांड ओवरलैप हो जाते हैं कभी कभी।"

अली ने कहा, "एक फुकरा हमेशा एक फुकरा होता है, इसलिए मैं आसपास हूं। लेकिन मैं फुकरा, भोली और पंडित जी की तीसरी फिल्म के लिए स्क्रीन पर नहीं आऊंगा! मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था लेकिन समय और शेड्यूल ने मुझे इसकी अनुमति नहीं दी।"आगे अभिनेता ने कहा, "मैं भविष्य में किसी मोड़ पर वापस आऊंगा, शायद आपकी अपेक्षा से पहले। 

जफर आप लोगों का मनोरंजन करने के लिए एक छोटे से चक्कर के बाद वापस आ जाएगा!"अभिनेता वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा की कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' की तीसरी किस्त 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 'फुकरे 3', जिसमें पंकज त्रिपाठी भी हैं, मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ali Fazal , Fukrey , Fukrey 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD