Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की

 

चीन का दावा, कोविड-19 के मामलों और मौतों में आई भारी गिरावट

XE variant, Omicron Variant, Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 27 Jan 2023

Last updated on: Jan 27, 2023, 00:00 IST

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि कोविड-19 के गंभीर मामलों और अस्पतालों में होने वाली मौतों दोनों में तेजी से गिरावट आई है। विशेषज्ञ सरकार के आधिकारिक आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं। गार्जियन की रिपोर्ट कहती है कि चीन के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या जनवरी के पहले सप्ताह में चरम पर थी, फिर तेजी से 70 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। 

सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि उस सप्ताह मौतों की संख्या भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। ओरेगॉन विश्वविद्यालय में वैश्विक स्वास्थ्य केंद्र के निदेशक प्रोफेसर ची चुन-हुई ने कहा कि शून्य-कोविड नीति के दौरान संक्रमण के आंकड़ों को कम करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को पुरस्कार के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया था। 

गार्जियन ने बताया, अब वह नीति समाप्त हो गई है, उन्हें संक्रमण दर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने और मौतों की कम रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने कहा, ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ इसे अच्छी तरह से जानते हैं कि चीन के आंकड़ों पर पूर्ण तरीके से भरोसा नहीं किया जा सकता। 

दिसंबर 2022 की शुरूआत में सरकार द्वारा अपनी शून्य-कोविड नीति को अचानक समाप्त करने के बाद, हाल के महीनों में कोविड के मामले पूरे चीन में तेजी से बढ़े हैं। पिछले हफ्ते एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा था कि इस लहर में 80 फीसदी लोग संक्रमित हो चुके हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आंकड़े कहां से आए। 

आंकड़ों के मुताबिक, 5 जनवरी को चीन के अस्पतालों में 128,000 गंभीर रूप से बीमार कोविड मरीज थे, जो इस लहर के दौरान सबसे ज्यादा संख्या में पहुंच गए। 23 जनवरी तक, गंभीर रूप से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 72 प्रतिशत घटकर लगभग 36,000 रह गई थी। अस्पतालों में मौतों की संख्या 4 जनवरी को अपने उच्चतम बिंदु पर 4,273 दर्ज की गई।

 

Tags: XE variant , Omicron Variant , Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD