Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पलामू में बेकाबू स्कॉर्पियो ने छह किशोरों को रौंदा, चार की मौत, दो गंभीर

Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident, Ranchi, Palamu, Palamu Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 27 Jan 2023

पलामू जिले के नौडीहा बाजार में एक तेजरफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क के किनारे खड़े छह किशोरों को रौंद डाला। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। किशोरों को रौंदने के बाद स्कॉर्पियो पलट गई। जख्मी चालक को लोगों ने गाड़ी से निकालने के बाद जमकर पीटा। 

उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। यह हादसा गुरुवार रात लगभग आठ बजे हुआ। घायलों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदनीनगर में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि छह किशोर गांव में एक भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसके पहले वे सड़क के किनारे बात कर रहे थे, तभी बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

इसके बाद स्कॉर्पियो वहीं पलट गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अचेत पड़े युवकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा, जबकि स्कार्पियो चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। 

उसे मरा समझकर लोगों ने वापस स्कॉर्पियो में डाल दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नौडीहा बाजार पुलिस ने चालक को वाहन से निकाला तो वह जिंदा था। उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतकों में बिशुनपुर ग्राम निवासी मदन सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 19 वर्षीय आशीष कुमार, सिकंदर सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 13 वर्षीय विवेक कुमार, नाथू सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 16 वर्षीय नीतीश कुमार, रमजान अंसारी का पुत्र 13 वर्षीय फिरोज अंसारी शामिल हैं। 

जख्मी ड्राइवर सलीम खान बिहार के गया डुमरिया का रहने वाला है। घायलों में सतेन्द्र सिंह का 15 वर्षीय पुत्र डबल उर्फ गौरव कुमार एवं एक अन्य शामिल है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident , Ranchi , Palamu , Palamu Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD