Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आंध्र प्रदेश में 2 ट्रेनों की टक्कर में 8 की मौत, 40 से ज्‍यादा यात्री घायल

Hadsa, Tragedy, Visakahapatnam, Andhra Pradesh, Andhra Pradesh News, Andhra Pradesh Train Collision, Andhra Pradesh Train Collision News, Andhra Pradesh Train Collision Reason, Train Collision, Train Collision In Andhra, Train Collision Andhra, Train Collision News, Train Collision Vizianagaram, Train Collision In Vizianagaram, Vizianagaram Train Collision, Andhra Pradesh Train Accident, Andhra Train Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 29 Oct 2023

Last updated on: Oct 29, 2023, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार रात एक यात्री ट्रेन के सिग्नल पार कर दूसरी यात्री ट्रेन से टकराने से आठ यात्रियों की मौत हो गई और 40 से अधिक अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।कोठावलासा मंडल (ब्लॉक) में कंटाकपल्ली जंक्शन के पास विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर से टकरा जाने के बाद विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन के कम से कम दो डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन के वाल्टेयर डिवीजन के विजयनगरम-कोत्तावलासा रेलवे खंड में अलमांडा और कंटाकपल्ली के बीच हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ।इस हादसे में ट्रेन नंबर 08532 विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर और 08504 विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल की टक्कर हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के सिग्नल ओवरशूटिंग के कारण टक्कर हुई। दुर्घटना का संभावित कारण मानवीय भूल है।

विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन के पीछे के दो डिब्बे और विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर का लोको पटरी से उतर गया।स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने बचाव और राहत अभियान चलाया। दुर्घटनास्थल पर अंधेरा था, जिससे बचाव कार्य मुश्किल हो गया।चूंकि एंबुलेंस दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं, इसलिए बचावकर्मी उन्हें कंधे पर लादकर एंबुलेंस तक ले जा रहे थे। घायलों को विजयनगरम और विशाखापत्तनम के अस्पतालों में ले जाया गया।

विजयनगरम जिला कलेक्टर नागा लक्ष्मी ने कहा कि 32 घायलों को विजयनगरम के सरकारी सामान्य अस्पताल, विशाखा एनआरआई और मेडिकवर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।सभी घायल आंध्र प्रदेश के हैं। उनमें से चार की हालत गंभीर है, जबकि गंभीर रूप से घायल एक को विशाखापत्तनम ले जाया गया।राज्य के मंत्री बोत्सा सत्यनारायण, कलेक्टर नागा लक्ष्मी और पुलिस अधीक्षक दीपिका पाटिल बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे थे।

वाल्टेयर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ प्रसाद और पूर्वी तट रेलवे के अन्य अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।कुछ राहत ट्रेनें चलाई गई हैं और अन्य बचाव उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

 

Tags: Hadsa , Tragedy , Visakahapatnam , Andhra Pradesh , Andhra Pradesh News , Andhra Pradesh Train Collision , Andhra Pradesh Train Collision News , Andhra Pradesh Train Collision Reason , Train Collision , Train Collision In Andhra , Train Collision Andhra , Train Collision News , Train Collision Vizianagaram , Train Collision In Vizianagaram , Vizianagaram Train Collision , Andhra Pradesh Train Accident , Andhra Train Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD