Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलंग के पुलिस मैदान में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, #RepublicDay, #26january, Republic Day, 74th Republic Day, 74th Republic Day of India, 26 january
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलंग , 26 Jan 2023

Last updated on: Jan 26, 2023, 00:00 IST

लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलंग के पुलिस मैदान में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोक निमार्ण विभाग एवं युवा सेवाऐं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ध्वजा रोहण करना था लेकिन हिमपात के कारण सड़क मार्ग के अवरूद्व होने के कारण वाहनों का काफिला निर्धारित समय तक केलंग नही पहुंच पाया ।

इस कारण उपायुक्त लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड़ की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस, होमगार्ड, एन.एस.एस, स्काउट एवं गाईड व केंद्रीय विद्यालय के विधार्थियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया । इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि 26 जनवरी,1950 को हमारे देष में संविधान को अपनाया तथा भारत सही अर्था में गणतंत्र बना । उन्होंने कहा कि संविधान सभी देषवासियों को बिना किसी भेदभाव के विकास एवं उत्थान के अवसर प्रदान करता है। 

दोपहर को सड़क मार्ग के बहाल होने के उपरान्त गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्यअतिथि लोक निमार्ण विभाग एवं युवा सेवाऐं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी गणतंत्र दिवस समारोह में पहंुचे । उन के साथ स्थानीय विधायक रवि ठाकुर भी मौजूद रहे। पुलिस मैदान पहुंचने पर उनका स्थानीय परम्परा अनुसार स्वागत किया गया । इस के पष्चात उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रर्दषनी का अवलोकन किया । 

विक्रमादित्य सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन के दौरान सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने देष की एकता और अखंड़ता को अक्षुण बनाऐं रखने के लिए कुबार्नियां देने वाले महान व्यक्तियों का स्मरण भी किया ।इस अवसर पर उन्होंने लाहौल के विकास के लिए पूर्व मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान का भी स्मरण किया। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों से जो भी वायदे किये हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाहौल के विकास के लिए हमारी सरकार विषेष ध्यान देगी तथा सड़कों के निमार्ण व मुरम्मत के लिए प्रर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाऐगा। उन्होंने यह भी कहा कि लाहौल के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवष्यक कारवाई की जाऐगी ।

 उन्होने यह भी कहा कि किसानों व बागवानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए विषेष कदम उठाऐं जाऐगें । उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रणी के पद भरे जा रहे हैं जिन में जनजातीय क्षेत्र के लोगों को प्राथमिकता दी जाऐगी। युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए तकनीकी कोर्स पालीटेक्नीक,आई.टी.आई. व इन्जीनियरिगस कालेजों शुरू किये जाऐगें।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व सर्वधन पर बल देते हुए कहा कि केलंग व उदयपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम के इलेक्टिस चाजर्िाग स्टेषन जल्द स्थापित किये जाऐगे।  नई विद्युत परियोजनाओं को नई नीति के तहत ला कर स्थानीय हित धारकों को प्राथमिकता प्रदान की जाऐगी।उन्होने कहा कि प्रदेष के ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढावा देने के लिए ग्रामीण ओलोम्पियाड शुरू की जाऐगी। 

लाहौल में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने का भी आष्वासन दिया । सिस्सू में क्रिकेट सटेडियम की सम्भावनाओं को भी तराषा जाऐगा ।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तांदी संगम घाट के निमार्ण के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जाऐगा और कृषि विभाग की सब्जी मण्डी को भी जल्द तैयार की जाऐगी।  

इस अवसर पर उन्होंने मार्च पास्ट में भाग लेने वाले सभी टुकड़ियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों, समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों व आपदा के दौरान राहत एवं बचाव दल में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से बीस हजार रूपये देने की घोषणा की ।

इस अवसर पर उपायुक्त लाहौल स्पीति सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा, जिला परिषद अध्यक्षा अनुराधा राणा, सहायक आयुक्त डा0 रोहित शर्मा, उपमंडल अधिकारी प्रिया नागटा,विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि व सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

 

Tags: Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , #RepublicDay , #26january , Republic Day , 74th Republic Day , 74th Republic Day of India , 26 january

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD