Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

जोशीमठ पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी, भ्रम फैलाया जा रहा, 70 फीसदी लोग जी रहे सामान्य जीवन

Pushkar Singh Dhami, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News, BJP Uttarakhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 25 Jan 2023

जोशीमठ को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में 70 फीसदी लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं। जोशीमठ में जहां भी भू धंसाव की घटना हुई है, वहां राहत बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं। 

उन इलाकों में भी स्थिति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने कहा अभी हम चारधाम यात्रा की तैयारियों में लगे हुए हैं। सीएम धामी ने कहा जोशीमठ को लेकर जितना बताया और दिखाया जा रहा है, उतनी समस्या कहीं नहीं हैं। सीएम ने कहा उत्तराखंड में सब कुछ सामान्य है। सीएम धामी ने जोशीमठ के हालातों को लेकर बताया कि एनडीआरएफ एसडीआरएफ के लोग प्रभावितों की मदद के लिए तैनात हैं। 

साथ ही पुनर्वास कार्यों पर भी तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चार महीने बाद 2023 की चारधाम यात्रा प्रारम्भ होनी है। ऐसे समय में यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि पूरा जोशीमठ क्षेत्र ही असुरक्षित है। सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ को लेकर कई भ्रम फैलाए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। 

उन्होंने कहा जोशीमठ में 70 प्रतिशत दुकानें खुली हैं। सभी आवश्यक कामकाज सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ के हालातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा चुके हैं। केंद्र भी लगातार यहां के हालातों पर नजर बनाए हुए है। आपको बता दें जोशीमठ में अभी तक 849 इमारतों में दरारें आयी हैं। अभी तक 250 परिवारों को वहां से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। जोशीमठ में धामी सरकार तेजी से राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News , BJP Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD