Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शार्दुल ठाकुर में साझेदारी तोड़ने की क्षमता है : रोहित शर्मा

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shardul Thakur, 3rd ODI, India, New Zealand, India Vs New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 25 Jan 2023

Last updated on: Jan 25, 2023, 00:00 IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें साझेदारी तोड़ने की क्षमता है। रोहित ने न्यूजीलैंड से सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद कहा,"पिछले छह वनडे के दौरान हमने ज्यादातर चीजें सही की हैं। सिराज और शमी के बिना हम बेंच पर अन्य लोगों को मौके देना चाहते थे। 

हम चहल और उमरान को मिश्रण में लाना चाहते थे, ताकि उन्हें मैच अनुभव मिल सके। हमने बोर्ड पर रन बनाए थे, लेकिन इस तरह के मैदान पर कोई भी टोटल सुरक्षित नहीं है। हम अपनी योजनाओं पर अड़े रहें। शार्दुल कुछ समय से ऐसा (समय-समय पर विकेट लेना, साझेदारी तोड़ना) कर रहे हैं, कुछ लोग तो उन्हें 'जादूगर' कहते हैं। 

मैंने जब भी कुलदीप को गेंद दी है, वह विकेट लेकर आया है।"मैच में शतक बनाने वाले रोहित ने कहा, "यह शतक मेरे लिए बहुत मायने रखता है, यहां पर लंबा खेलना और टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना महत्वपूर्ण था। ईमानदारी से कहूं तो हम रैंकिंग के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट चुनौती आसान नहीं होगी, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।"अपने आलराउंड प्रदर्शन (25(17 गेंद ) और 3/45) से प्लेयर ऑफ द मैच बने शार्दुल ठाकुर ने कहा, "मुझे वे (टीम के खिलाड़ी) काफी पसंद करते हैं और मैं भी अपने साथियों को भी पसंद करता हूं। 

मैं हमेशा खुद से पूछता हूं कि क्या करने की जरूरत है और अगली बार क्या सुधार करें। मैं ज्यादा नहीं सोचता क्योंकि हमें सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होता है, फिर चाहे वह बल्ले से हो या गेंद से। हर कोई बल्लेबाजी का आनंद लेता है और आधुनिक समय का खेल बल्लेबाजी के बारे में ही अधिक है।"

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shardul Thakur , 3rd ODI , India , New Zealand , India Vs New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD