Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

ट्रक और पिकअप वाहन में हुई भीषण टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident, Greater Noida
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 25 Jan 2023

Last updated on: Jan 25, 2023, 00:00 IST

ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। 

वहीं दोनों खराब वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाया जा रहा है ताकि यातायात को सुचारु रुप से चालू रखा जा सके और दोबारा कोई हादसा ना हो। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद ट्रक पलट गया। 

बताया जा रहा है कि मौके पर ही ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दादरी कोतवाली पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। 

वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के बाद खराब हुए दोनों वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटाया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कई एक्सीडेंट हुए थे जिसके बाद स्पीड लिमिट को काफी कम कर दिया गया था। लेकिन इस तरीके की घटना एक बार फिर से बताती है कि इन एक्सप्रेस वे पर पुलिस की मॉनिटरिंग और स्पीड कंट्रोल की बेहद जरूरत है ताकि हादसों पर लगाम लग सके।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident , Greater Noida

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD