Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पालमपुर बस अड्डे को बनाएंगे सर्वोत्तम संस्थान : आशीष बुटेल

ओपीएस लागू करना सरकार का ऐतिहासिक फैसला

Ashish Butail, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 24 Jan 2023

Last updated on: Jan 24, 2023, 00:00 IST

मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने मंगलवार को कंवर दुर्गा चन्द बस अड्डा पालमपुर का निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ भेंट की।इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी संघ ने  प्रदेश सरकार का पुरानी पेंशन लागू करने के लिये

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल को सम्मानित कर धन्यवाद किया और लड्डू बांटे। 

सीपीएस ने उन्हें  कार्यक्रम में बुलाने के लिये धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली के रूप में अभूतपूर्व तोहफा  देकर किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऐसे चन्द  राज्यों में एक है जहाँ ओपीएस लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओपीएस लागू कर सीधा लाभ प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और उनके परिजनों को देकर सम्मान दिया है। 

उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के लिये कांग्रेस हाई कमान, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा  उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री और पूरे मंत्रिमंडल का पहली कैबिनेट में लागू करने के फैसले के लिए धन्यवाद किया और इसे ऐतिहासिक निर्णय  बताया।शीष ने कहा कि पालमपुर बस अड्डा प्रदेश में सबसे बड़े बस अड्डे में एक है और इसके पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पालमपुर बस अड्डे को प्रदेश का सबसे बेहतर संस्थान बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त यहां पार्किंग और कमर्शियल कॉन्प्लेक्स भी बनाने की दिशा में प्रयास किये जाएंगे ताकि पालमपुर शहर में लोगों को बेहतर एवं अतिरिक्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो।सीपीएस ने एचआरटीसी प्रबंधन को पालमपुर बस अड्डे के  प्रांगण को पक्का करने के कार्य को गति देने के निर्देश दिए और कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिये।  

उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं का सृजन कर उत्तम विधानसभा क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर पूनम वाली, उपमहापौर अनीश नाग, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता करुण शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र, अर्चित बुटेल, प्रदेश इंटक के महामंत्री सीताराम सैनी, पार्षद दिलबाग, विकास सूद, विजय शर्मा, अश्वनी सूद  डीडीएम एचआरटीसी पंकज चड्ढा सहित गणमान्य लोग और निगम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Ashish Butail , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD