Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बच्चियों के स्वास्थ्य और पोषण पर दें पूरा ध्यान : केवल सिंह पठानिया

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 24 Jan 2023

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रैत में आयोजित कार्यक्रम में सभी अभिभावकों से बच्चियों के स्वास्थ्य और पोषण पर पूरा ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने लड़कियों को समर्थन और समान अवसर प्रदान करने की बात करते हुए उनकी शिक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

इससे पहले विधायक ने रैत में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में पौधा लगा कर राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने योगासन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। विधायक ने सभी बच्चों को अपनी ओर से प्रोत्साहन राशि भेंट की।केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चियों को उनके अधिकारों को लेकर शिक्षित करना है। ये दिवस उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लक्ष्यों के प्रति जागरूकता लाने में सहायक है।

उन्होंने कहा कि समाज से बेटी-बेटे के भेद को समाप्त करने में हर वर्ग को सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। कन्या भ्रूण हत्या जैसे घृणित अपराध और लैंगिक असमानता से लेकर यौन शोषण तक की समस्याओं का समाधान जन जागरूकता से संभव है।इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत सन्तोष कुमारी ने विभाग की विविध गतिविधियों का ब्योरा दिया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर सुशील कुमार और अंजू लता, जिला परिषद सदस्य मधुवाला तथा नीना ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रुमा ठाकुर, ब्लॉक् कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता सैनी, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रितिका शर्मा, पूर्व महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, नम्रता चम्बयाल, रीना पठानिया, सुमन देवी, जानवी महाजन, वार्ड सदस्य कुसम लता शिवानी शर्मा, उर्मिला राणा, रश्मा देवी, पंचायत समिति सदस्य भारती प्रधान दरगेला पंचायत उषा देवी, प्रधान वसनूर पंचायत संजू देवी, प्रधान पंचायत रच्छ यालु, अशवनी चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वलौकिया, नमिता मेहरा और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हैल्पर, सुपरवाईजर मौजूद रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD