Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

मुख्य सचेतक बनने पर विधायक केवल सिंह पठानिया का किया भव्य अभिनंदन

शाहपुर को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना ही ध्येय: पठानिया

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला, शाहपुर , 15 Mar 2024

मुख्य सचेतक बनकर पहली बार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर विधायक केवल पठानिया का भव्य अभिनंदन किया गया।  शाहपुर विस क्षेत्र में शाहपुर विस् की सीमा कुठमां से लेकर शाहपुर तक विभिन्न स्थानों पर केवल पठानिया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। शाहपुर के अभिनन्दन पैलस में नागरिक अभिनन्दन समारोह में मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस् को आदर्श विधानसभा बनाना ही उनका मुख्य ध्येय है। 

उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री का उनको नई जिम्मेदारी देने के लिए आभार जताया तथा धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब नई जिम्मेदारी मिलने से शाहपुर की जनता के प्रति और अधिक समर्पण ,सेवा भाव तथा ईमानदारी  से विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा के लिए लोक निर्माण तथा जल शक्ति विभाग के लिए करोड़ों की अतिरिक्त धनराशि स्वीकार की है इसके लिए वह उनके आभारी हैं ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुख सरकार ने अल्प अवधि में ही पांच गारंटियां पूरी कर दी हैं और शेष भी चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। इस अवसर पर ठेकेदार एसोसिएशन शाहपुर, ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस, व्यापार मंडल शाहपुर, एनपीएस शाहपुर, रोटरी क्लब,महिला काँग्रेस,  नप शाहपुर तथा युवा कांग्रेस शाहपुर ने उप मुख्य सचेतक को सम्मानित किया ।   

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि विधायक  केवल पठानिया को मुख्य सचेतक बनाने पर  शाहपुर की जनता हमेशा प्रदेश के यशस्वी  मुख्यमंत्री की आभारी रहेगी । इस अवसर पर जिला काँगड़ा  कांग्रेस के प्रधान कर्ण माल्टु ने भी अपने विचार रखे। इसके उपरान्त विधायक केवल सिंह पठानिया ने छतड़ी के निजी हाइट तकनीकी संस्थान में वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । 

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद ,विधायक की धर्मपत्नी एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, अजीत महाजन,डीडी शर्मा, सुशील शर्मा,सरिता सैनी, जिप सदस्य रितिका शर्मा, चंगर कांग्रेस प्रधान शशी पाल, अक्षय, प्रधान सिहवाँ अजय बबली ,ओंकार राणा,राजीव पटियाल, लबलु शर्मा, योगेश महाजन निदेशक वन निगम ,पिंटू परमार,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, तथा बड़ी संख्यां में  शाहपुर विधानसभा के गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD