Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

न्यूजीलैंड पर क्लीन स्वीप के साथ भारत बना नंबर वन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, 3rd ODI, India, New Zealand, India Vs New Zealand, Shubman Gill, Rohit Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 24 Jan 2023

Last updated on: Jan 24, 2023, 00:00 IST

शुभमन गिल (112) और रोहित शर्मा (101) और शार्दुल ठाकुर (3/45) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यहां होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को तीसरे और अंतिम वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रनों से मात दी। इसके साथ भारत सीरीज 3-0 से जीत कर वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बन गया। 

भारतीय टीम के385/9 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम कड़ा संघर्ष करने के बावजूद 41.2 ओवर में 295 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से डेवोन कॉनवे (138) और हेनरी निकोल्स (42) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से शार्दुल के अलावा, कुलदीप यादव ने भी तीन विकेट चटकाए। 

वहीं, युजवेंद्र चहल ने दो विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक ने एक-एक विकेट लिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को पहले ही ओवर में हार्दिक ने फिन एलेन (0) को बोल्ड कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद, तीसरे नंबर पर आए हेनरी निकोल्स ने डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 

दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हमला किया। इस बीच, कॉनवे ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों की 87 गेंदों में 106 रनों की साझेदारी को कुलदीप ने तोड़ा, जब निकोल्स (42) को एलबीडब्ल्यू कर न्यूजीलैंड को 14.5 ओवर में 106 रन पर दूसरा झटका दिया। 

चौथे नंबर पर आए डेरिल मिचेल ने कॉनवे का साथ दिया। वहीं, कॉनवे ने 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद, 26वें ओवर में शार्दुल ने मिचेल (24) और टॉम लाथम (0) को बैक टू बैक आउट किया। तब न्यूजीलैंड ने 184 रनों पर चार विकेट खो दिए। दूसरे छोर पर कॉनवे ने आतिशी पारी जारी रखते हुए चौके-छक्के लगाए। 

वहीं, ग्लेन फिलिप (5) को शार्दुल ने चलता किया। जिससे 27. 4 ओवर में 200 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके साथ ही खतरनाक दिख रहे कॉनवे को उमरान ने कैच आउट कराया। उन्होंने 12 चौके और आठ छक्कों की मदद से 100 गेंदों में 138 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड ने 31.4 ओवर में 230 रन पर अपना छठा विकेट गंवा दिया। अभी भी जीतने के लिए 156 रनों की जरूरत थी। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर ने लक्ष्य के करीब पहुंचने के लिए फिर से आक्रामक रूप अपनाया और कई बाउंड्रियां लगाई।लेकिन 37वें ओवर में ब्रेसवेल (26) को चलता कर कुलदीप ने अपना दूसरा विकेट लिया। 

इस बीच, भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने सेंटनर (24), लॉकी फग्र्यूसन (7) और जैकब डफी (0) को आउट कर भारत को 90 रनों से मैच जीतने में मदद की। न्यूजीलैंड 41.2 ओवर में 295 रनों पर ढेर हो गया। भारत ने इस जीत के साथ सीरीज 3-0 से अपने नाम कर वनडे रैंकिंग में नंबर 1 दर्जा हासिल किया। 

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने छक्के और चौके लगाकर शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी की। गिल और रोहित के अलावा, हार्दिक पांड्या ने भी अंतिम 10 ओवरों में शार्दुल ठाकुर (17 गेंदों में 25 रन) के साथ 38 गेंदों में 54 रन बनाकर महत्वपूर्ण पारी खेली। 

विराट कोहली (36), ईशान किशन (17) और सूर्यकुमार यादव (14) ने शुरुआत तो की, लेकिन उन्हें बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए, नहीं तो भारत और भी बड़ा स्कोर बना सकता था। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर (3/76) और जैकब डफी (3/100) माइकल ब्रेसवेल (1/51) विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , 3rd ODI , India , New Zealand , India Vs New Zealand , Shubman Gill , Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD